Tuesday, February 24, 2026
Home Slider बिहार सीनियर महिला फुटबॉल टीम का सेलेक्शन ट्रायल 24 अक्टूबर से

बिहार सीनियर महिला फुटबॉल टीम का सेलेक्शन ट्रायल 24 अक्टूबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार सीनियर महिला फुटबॉल टीम का चयन आगामी 24 से 25 अक्टूबर तक जिला फुटबॉल संघ मुजफ्फरपुर की देखरेख में गांधी मैदान केशवपूर (ढोली) मुजफ्फरपुर में होगा। भाग लेने के लिए सभी खिलाडियों को सूचित किया जाता है कि 24 अक्टूबर को सुबह 8 में रिपोर्ट करना है।

AIFF के कैलेंडर में सीनियर महिला नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2021 का आयोजन केरल में होना है। 24 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2021 के चयन लिए सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल के लिए तरुण प्रकाश (सयुंक्त सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ) मोबाइल नंबर – 6203747975 और असगर हुसैन (चेयरमैन मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ) मोबाइल नंबर – 9934083580 ,के पास रिपोर्ट करना है।

खिलाड़ी यह कागजात लेकर आयेंगी
  1. आधार कार्ड
  2. जन्म तिथि प्रमाण पत्र (नगर निगम या नगर पंचायत )
  3. टीकाकरण प्रमाण पत्र (दोनों खुराक अनिवार्य)
  4. बिहार फुटबॉल संघ द्वारा जारी पहचान पत्र।
  5. जिला फुटबॉल संघ से अनापत्ति प्रमाण पत्र या सिफारिश पत्र।
    6• सभी खिलाड़ियों का D•O• B – 31- 12- 2002 से पहले का होना चाहिए ।
    7 • फोटो (4 प्रति )
    8 • पैन कार्ड
    नोट- सभी खिलाड़ी अपने साथ ओरिजिनल प्रमाणपत्र अवश्य लेकर आयेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights