बरबीघा, 14 जनवरी। स्थानीय एसकेआर कॉलेज बरबीघा शेखपुरा में आयोजित 12वीं बिहार राज्य सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता 2023 के अंतर्गत खेले गए मैचों में जीत हासिल कर शेखपुरा, बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, पटना, जहानाबाद, अरवल, सारण, सहरसा, नवादा, मुंगेर, मधेपुरा, बेतिया, कैमूर, बक्सर, गया ने प्री क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
रविवार को खेले गए मैचों को दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सा राकेश रंजन, बीके सिंह फिजिक्स क्लासेस, गौतम कुमार केमिस्ट्री क्लासेस, समाजसेवी कुणाल किशोर, महावीर मेडिकल हॉल के विवेक शर्मा, जिला खेल प्रभारी राकेश कुमार, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष विशाल, सचिव आचार्य गोपाल जी, संयुक्त सचिव यशपाल जी एवं शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार एवं संरक्षक गणनायक मिश्रा मौजूद थे।
आज के लीग मैच का परिणाम इस प्रकार रहा
शेखपुरा ने वैशाली को 22-9, शेखपुरा में बेतिया को 14-3 से पराजित कर पूल विनर रही। बेतिया टीम रनर रही। वही पूल ए में नवादा टीम विनर रही रनर अरबल। पूल बी में विनर बेगूसराय व रनर सहरसा रहा। पूल सी में विनर पटना, मधेपुरा रनर। पूल डी में विनर सारण, दरभंगा रनर। पूल इ विनर शेखपुरा व रनर बेतिया। पूल एफ विनर जहानाबाद, कैमूर रनर। पूल जी में विनर मुंगेर तथा रनर भोजपुर। पूल एच में विनर बक्सर रनर गया की टीम रही।।

