Saturday, March 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार की वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में बंपर जीत

बिहार की वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में बंपर जीत

याशिता, वैदही और अक्षरा गुप्ता के अर्धशतक

by Khel Dhaba
0 comment

जयपुर, 7 मार्च। वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में दो हार के बाद बिहार ने जीत का दीदार वह भी बंपर तरीके से। बिहार ने जे एंड के को 119 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

जयपुर के आरसीए अकादमी ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 314 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम 48.2 ओवर में 195 रन पर सिमट गई।

बिहार की मजबूत बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम की शुरुआत शानदार रही। कप्तान वैदेही यादव और अक्षरा गुप्ता ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया। वैदेही यादव ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे।

उनके आउट होने के बाद अक्षरा गुप्ता ने पारी को संभाले रखा और 102 गेंदों पर 75 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

मध्यक्रम में याशिता सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों पर 91 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अंतिम ओवरों में आर्या ने 22 गेंदों पर 34 रन की तेज पारी खेलकर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा श्रुति 16 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि निक्की कुमारी 9* और कोमल आर कुमारी 3* रन बनाकर नाबाद रहीं।

जम्मू-कश्मीर की ओर से गेंदबाजी में श्वेता राणा 4/63 सबसे सफल रहीं। इसके अलावा मारिया नूरैन 1/52 और रुद्राक्षी चिब 1/47 को एक-एक विकेट मिला।

जम्मू-कश्मीर की लड़खड़ाई शुरुआत

315 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती 7 विकेट जल्दी खो दिए, जिससे वह दबाव में आ गई। अलीज़ा जान 29, महिका सिंह राणा 25, सानिया स्लाथिया 46* और कायनात बख्शी 16 ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

बिहार की गेंदबाजी का जलवा

बिहार की ओर से गेंदबाजी में आर्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी को झकझोर दिया। इसके अलावा वैदेही यादव 3/32 और कोमल आर कुमारी 2/38 ने भी अहम विकेट हासिल किए। इनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत जम्मू-कश्मीर की टीम 195 रन पर सिमट गई और बिहार ने मुकाबला 119 रन से जीत लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights