पटना, 6 अक्तूबर। तेलंगाना हैदराबाद के नादरगुल में 3 से 7 अक्तूबर तक आयोजित 38वीं सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिहार टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखा। रविवार को क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को 30-13 गोल के बड़े अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर बिहार के लिए पदक पक्का कर लिया। क्वार्टर फाइनल में बिहार से सर्वाधिक 8 गोल प्रदीप, धर्मेंद्र ने 6 गोल जबकि 5 गोल सन्नी ने किया। वही कृष, साकेत एवं रौशन ने तीन तीन गोल दागे। अंकित, दिलशाद, सिंटू ने एक एक गोल किया।
बिहार टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पूल विनर बन अपना विजय अभियान जारी रखा है। सेमीफाइनल में बिहार का मुकाबला दिल्ली से होगा।
बिहार ने अपने पूल का पहला मैच उड़ीसा से खेलते हुए बिहार टीम ने 33-17 गोल के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की उसके बाद उत्तराखंड को 40-12 गोल के अंतर से पराजित कर पूल विनर हुआ। अगला मैच दूसरे पूल के त्रिपुरा से हुआ जिसमें बिहार ने 26-15 गोल के अंतर से जीत दर्ज की। बिहार टीम के बेहतर प्रदर्शन पर बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, चेयरमैन विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय, अध्यक्ष पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, प्रशिक्षक संजीव कुमार, विक्की कुमार सहित अन्य ने बधाई दी है।