पटना, 28 नवंबर। स्थानीय बिहार यंग मेंस इंस्टीच्यूट में गुरुवार यानी 28 नवंबर से शुरू तृतीय बिहार राज्य मेजर रैंकिंग टेबुल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-11 बालिका व बालक वर्ग का खिताब क्रमश: नीलांजना शर्मा और आलवीन बोरो ने जीता।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व राज्य खिलाड़ी श्रीमती सुनीता बोस और सम्मानित अतिथि डॉ अदनान (मेडिवर्सल हॉस्पीटल) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सबों का स्वागत पटना जिला टेबुल टेनिस संघ के सचिव सह आयोजन सचिव दिलीप गांधी ने पुष्पगुच्छ समर्पित कर किया। इस मौके पर कोच पंकज पांडेय, सोमनाथ समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
बालक एकल के फाइनल में आलवीन बोरो (पटना) ने अपने ही जिला के विराट नारायण को 3-0 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। बालिका एकल के फाइनल में नीलांजना शर्मा (मुजफ्फरपुर) ने मधेपुरा की श्रनया आनंद को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
इसके पहले बालक एकल के सेमीफाइनल में आलवीन बोरो ने उलटफेर करते हुए टॉप सीड उत्कर्ष रीगन को 3-1 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं विराट नारायण ने दूसरी वरीयता प्राप्त नमन गुप्ता को 3-1 से हराया।
बालिका एकल के सेमीफाइनल में नीलांजना शर्मा (मुजफ्फरपुर) ने मधेपुरा की अराध्या को 3-1 और मधेपुरा की श्रनया आनंद ने पटना की वैष्णवी को 3-0 से हराया।
बालक एकल क्वार्टरफाइनल
उत्कर्ष रीगन ने मोहम्मद अर्श इमाम को 3-0, अलवीन बोरो ने मनन गुप्ता को 3-1, विराट नारायण ने यश राज को 3-0, नमन गुप्ता ने शिवम कुमार को 3-1 से पराजित किया।