Saturday, February 28, 2026
Home बिहारटेबुल टेनिस बिहार रैंकिंग टेबुल टेनिस : कुमारी अनन्या और आयुष मिश्रा को दोहरा खिताब

बिहार रैंकिंग टेबुल टेनिस : कुमारी अनन्या और आयुष मिश्रा को दोहरा खिताब

कुमार दिव्य हर्ष बालक अंडर-17 में विजेता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 1 नवंबर। स्थानीय पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बिहार टेबुल टेनिस संघ के बैनर तले पटना जिला टेबुल टेनिस संघ की मेजबानी में चल रही चतुर्थ बिहार राज्य रैंकिंग टेबुल टेनिस प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में कुमारी अनन्या (पटना) और आयुष मिश्रा (पटना) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में खिताब अपने नाम किया।

आयुष मिश्रा ने अंडर-15 बालक एकल का खिताब जीता। इसके पहले वे अंडर-13 बालक एकल का खिताब जीत चुके हैं। कुमारी अनन्या ने बालिका अंडर-15 और अंडर-17 का खिताब अपने नाम किया।

अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल में आयुष मिश्रा (पटना) ने हिमांशु कुमार (सहरसा) को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर खिताब जीता।
सेमीफाइनल में आयुष मिश्रा ने विवान वर्मा (पटना) को 3-0 से पराजित किया था, जबकि हिमांशु कुमार (सहरसा) ने मेहुल गुहा (पटना) को 3-0 से हराया था।

यह भी पढ़ें : चतुर्थ बिहार राज्य रैंकिंग टेबुल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार आगाज

अंडर-17 (बालक) वर्ग में कुमार दिव्य हर्ष (पटना) ने एकलव्य शर्मा 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में एकलव्य शर्मा (पटना) ने रिशिक स्वराज (पटना) को 3-0 से और कुमार दिव्य हर्ष (पटना) ने आयुष मिश्रा (पटना) को 3-2 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। था।

अंडर-15 (बालिका) वर्ग के फाइनल में कुमारी अनन्या (पटना) ने नीलांजना शर्मा (मुजफ्फरपुर) को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
सेमीफाइनल में कुमारी अनन्या ने नाव्या लक्ष्मी (पटना) को 3-2 और नीलांजना शर्मा ने आरती शावती (मुजफ्फरपुर) को 3-0 से हराया था।

अंडर-17 (बालिका) वर्ग के फाइनल में कुमारी अनन्या (पटना) ने नीलांजना शर्मा (मुजफ्फरपुर) को 3-1 से हराया। सेमीफाइनल में कुमारी अनन्या ने नुपुर बनर्जी (पटना) को 3-0 और नीलांजना शर्मा (मुजफ्फरपुर) ने नाव्या लक्ष्मी (पटना) को 3-0 से फाइनल में प्रवेश किया था।

रियांशी गुप्ता (मधेपुरा), फाल्गुनी मुखर्जी (पटना), कुमारी अनन्या (पटना) और नीलांजना शर्मा (मुजफ्फरपुर) ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर सीनियर महिला वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

शनिवार को खेले गए मुकाबले के दौरान खेल विभाग, बिहार सरकार के निदेशक महेंद्र कुमार (भाप्रसे) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला अफजाई की। पटना जिला टेबुल टेनिस संघ के सचिव दिलीप कुमार गांधी ने स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर बिहार टेबुल टेनिस संघ के सहायक सचिव पंकज पांडेय, संजय कुमार (उपनिदेशक,खेल विभाग),संजय कुमार (उप सचिव, बिहार टेबुल टेनिस संघ) और शाइका परवीन मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights