पटना, 17 जुलाई। कोलकाता में चल रहे 2nd ईस्ट जोन जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में दोनों वर्गों में विपक्षी टीम ने गोलों की बारिश कर दी। पुरुष वर्ग में झारखंड ने बिहार को 9-0 से जबकि महिला वर्ग में ओड़शिा ने 11-0 से हराया।
इसे भी पढ़ें : खेल मंत्री के वादे ताक पर, खेल प्राधिकरण ने Sports Calendar में किया राज्य संघों को इग्नोर
पुरुष वर्ग के मुकाबले में झारखंड पूरी तरह से बिहार पर बिहार पड़ा। झारखंड की ओर से जोलेन टोपनो (20वें, 59वें मिनट) ने दो गोल दागे। इसके अलावा अभिषेक टिग्गा (छठे मिनट), रोहित प्रधान (21वें मिनट), रोशन एक्का (37वें मिनट), घुरन लोहरा (38वें मिनट), अदिशान मिंज (42वें मिनट), फगुआ होरो (44वें मिनट) और संदीप डोडरे (53वें मिनट) ने 1-1 गोल दागे।
इसे भी पढ़ें : यह है बिहार का सरकारी Sports Calendar जानें कहां होगी आपकी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
महिला वर्ग में ओड़िशा ने बिहार को 11-0 से हराया। ओड़िशा की ओर से अनुष्का भावरे (20वें, 21वें, 31वें, 36वें मिनट) ने चार गोल दागे। सुप्रिया (8वें, 34वें मिनट) और नेहारिका टोप्पो (49वें, 50वें) ने दो-दो विकेट दागे। दुरपति नायक (38वें मिनट), अमीषा एक्का (44वें मिनट) और भुई डोली (57वें मिनट) ने 1-1 गोल दागे।
इसे भी पढ़ें : खेलो इंडिया नेशनल सबजूनियर व जूनियर Women’s Kho-Kho League की मेजबानी बिहार को
महिला वर्ग में झारखंड ने असम को 13-0 से हराया। झारखंड की ओर से रजननी करकेटा (11वें, 27वें मिनट) ने दो, रोशनी (24वें, 32वें, 33वें मिनट) ने 3, मुंडु सुकरमणि (46वें, 56वें मिनट) ने दो, पार्वती टोपनो (21वें मिनट) ने 1,पिंकी कुमारी (29वें मिनट) ने 1,पूर्णिमा बारवा (31वें, 46वें मिनट) ने 2, लियोनी हेम्ब्रम (43वें मिनट) ने 1, अनुप्रिया सोरेंगे (59वें मिनट) ने 1 गोल दागे।