31 C
Patna
Friday, September 20, 2024

सहरसा में बिहार जूनियर Girls Hockey चैंपियनशिप का आगाज

सहरसा, 19 सितंबर। हॉकी सहरसा द्वारा स्थानीय एम एल टी कॉलेज ग्राउंड पर गुरुवार यानी 19 सितंबर, 2024 को 14वीं हॉकी बिहार जूनियर बालिका राज्स्तरीय चैंपियनशिप का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन के मुकाबले को जीत कर भोजपुर, पटना, सहरसा और अरवल की टीम ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।


यह रहा मैचों परिणाम
लखीसराय बनाम भोजपुर : भोजपुर की तरफ से निशु कुमारी ने 38वें मिनट में गोल की और 1-0 से इस मुकाबले को जीत लिया।
बेगूसराय बनाम पटना : पटना की तरफ से पहला गोल 1मिनट में सिद्धि कुमारी, तीसरे मिनट में रिमझिम, 5वे मिनट में सिद्धी, 12वे मिनट में खुशी, 29वे मिनट में रिशु, 42वे मिनट में सिद्धी, 48वे मिनट में शारदा और 52वे मिनट में आकांक्षा ने किया। इस मुकाबले को पटना ने 8-0 से जीत लिया।
भागलपुर बनाम सहरसा : सहरसा ने शूट आउट में 3-0 जीता। सहरसा की तरफ से पहला गोल ब्यूटी कुमारी, दूसरा गोल गायत्री कुमार और तीसरा गोल गुंजन ने किया।
अरवल बनाम रोहतास : अरवल ने टेनू कुमारी के 38वें मिनट के गोल से रोहतास को 1-0 से पराजित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights