Monday, February 23, 2026
Home बिहारअन्य बिहार अंतर जिला स्कूली बालिका Kho-kho प्रतियोगिता का भागलपुर में शानदार आगाज

बिहार अंतर जिला स्कूली बालिका Kho-kho प्रतियोगिता का भागलपुर में शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 24 अक्टूबर। खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के बैनर तले जिला प्रशासन भागलपुर की मेजबानी में चल रही राज्य स्तरीय विद्यालय खो-खो बालिका अंडर-14,17,19 खेल प्रतियोगिता 2024 का शानदार उद्घाटन 24 अक्टूबर 2024 यानी गुरुवार को हुआ।

स्थानीय सैंडिस कंपाउंड मैदान में जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी नागेंद्र प्रसाद, नीरज कुमार महासचिव खो-खो एसोसिएशन बिहार एवं जय नारायण कुमार जिला खेल पदाधिकारी भागलपुर द्वारा गुब्बारा उड़ा एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कर किया।

जिला पदाधिकारी भागलपुर के द्वारा प्रतियोगिता का झंडा आरोहण कर कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मानस कुमार यादव, मोहम्मद नासिर आलम, नीरज राय, मृणाल किशोर, सतीश चंद्र, तकनीकी पदाधिकारी बिट्टू कुमार, मनीष रंजन, उत्तम कुमार, नीतीश कुमार, एवं अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।

आज का परिणाम इस प्रकार है अंडर-19 ग्रुप में भागलपुर ने जमुई को 12 अंक एक पाली, मुंगेर ने पूर्वी चंपारण को, वैशाली ने मुजफ्फरपुर, कैमूर ने शेखपुरा को, सिवान ने सहरसा को, दरभंगा ने नालंदा को, मधुबनी ने भोजपुर को, भागलपुर ने बेगूसराय, मुंगेर ने नालंदा को हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights