Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार सरकार के खेल कोटे की नौकरी में क्रिकेट को शामिल करने की पहल शुरू

बिहार सरकार के खेल कोटे की नौकरी में क्रिकेट को शामिल करने की पहल शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार सरकार के द्वारा खेल कोटे से निकलने वाली नियुक्तियों में क्रिकेट खेल को भी जोड़ा जाएगा। ये बातें बिहार सरकार के कला, संस्कृति और युवा कल्याण के मंत्री से मिलने के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है।

अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के निर्देश पर बीसीए के महाप्रबंधक प्रशासन नीरज सिंह और प्रबन्धक मीडिया संतोष झा ने मंत्री जितेंद्र कुमार राय से मुलाक़ात कर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इस आशय का ज्ञापन दिया। बीसीए के द्वारा दिये गए ज्ञापन में बिहार के क्रिकेटरों की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उनके प्रोत्साहन हेतु बिहार सरकार और बिहार सरकार की संस्थाओं में की ओर से खेल कोटे से हो वाली नियुक्तियों में खेल क्रिकेट को शामिल करने का अनुरोध किया गया है।

मंत्री ने बीसीए के द्वारा दिये गए ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया, और क्रिकेटरों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा की, विभाग इस दिशा में उचित पहल करेगा।

विदित हो कि वर्ष 2011-12 के बाद से आज तक बिहार सरकार के द्वारा खेल कोटे से निकलने वाली विज्ञापनों में खेल क्रिकेट का वर्ग नहीं दिया जा रहा है। जबकि आज विधुत विभाग, बिहार सचिवालय आदि की टीमें हैं और राष्ट्रीय स्तर की विभागीय टूर्नामेंटों में भाग लेती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights