पटना। कडप्पा (आंध्रप्रदेश) में चल रही वीमेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने नागालैंड को छह विकेट से पराजित किया।
नागालैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 157 रन का स्कोर खड़ा किया और बिहार को जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य मिला।


जवाब में बिहार ने वैदेही यादव के 39 रन, श्रुति के 33 रन, याशिता सिंह के 25 रन और ममता कुमारी पटेल के नाबाद 25 रन व हर्षिता की नाबाद 9 रन की उपयोगी पारी की बदौलत 43 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर
नागालैंड : 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन, दीप्ति 6 रन, नबीला 1 रन, स्वाति त्यागी 85 रन, अंतिमा तेवतिया 31 रन, सपना 8 रन, गुंजन 2 रन, अर्पणा 0 रन, तलिरेनला 1 रन, अलिमिनला नाबाद 2 रन, प्रियंका कर्मकार नाबाद 5 रन, आर्या 3/39, तेजस्वी 1/14, रचना सिंह 1/29, कोमल कुमारी 1/31, साक्षी 1/44

बिहार : 43 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन, वैदेही यादव 39 रन, विशालाक्षी 6 रन, श्रुति 33 रन, याशिता सिंह 25 रन, ममता कुमारी पटेल नाबाद 25 रन व हर्षिता नाबाद 9 रन, अतिरिक्त : 21 रन, प्रियंका कर्मकार 1/24 रन, सपना 1/40