Thursday, February 26, 2026
Home बिहारक्रिकेट WOMENS UNDER 15 ONE DAY TROPHY में बिहार ने नागालैंड को 9 विकेट से हराया

WOMENS UNDER 15 ONE DAY TROPHY में बिहार ने नागालैंड को 9 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 नवंबर। गेंदबाजों के सामूहिक प्रयास और कप्तान प्रतिभा साहनी (नाबाद 29 रन) और उप कप्तान अक्षरा गुप्ता (27 रन) की अच्छी बैटिंग के दम पर बिहार ने वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में शानदार जीत हासिल की। बिहार ने नागालैंड को 9 विकेट से हराया।

मैच सारांश

कर्नाटक के सिमोगा के जेएनएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले खेलते हुए नागालैंड ने निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट पर 73 रन बनाये। जवाब में बिहार ने मात्र 7 ओवर में 1 विकेट पर 74 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

नागालैंड की बैटिंग

बिहार की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे नागालैंड की बैटरों का बल्ला नहीं चल पाया। केवल नीतू छेत्री और ससीरेनला जामिर दोहरे अंक में प्रवेश कर पाईं। नीतू छेत्री ने 42 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 30 और ससीरेनला जामिर ने 10 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 25 रन और नागालैंड का स्कोर निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट पर 73 रन पहुंचा। नागालैंड की ओर से नीतू छेत्री ने 30, मनीषा ने 2, एलीना ने 4, इलिका ने 2, ससीरेनला जामिर ने 10 रन बनाये।

बिहार की बॉलिंग

बिहार की ओर से अक्षरा गुप्ता ने 13 रन देकर 2,प्रिया राज ने 7 रन देकर 1, चेताली संजीत ने 10 रन देकर 2, वैष्णवी सिंह ने 7 रन देकर 1, अनुष्का सिंह ने 12 रन देकर 2 विकेट चटकाये। एक प्लेयर रन आउट हुईं।

बिहार की बैटिंग

74 रन के लक्ष्य को बिहार टीम ने मात्र 7 ओवर में 1 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। प्रतिभा साहनी ने 19 गेंदों में 4 चौका की मदद से नाबाद 29, अक्षरा गुप्ता ने 18 गेंद में 4 चौका की मदद से 27 और प्रिया राज ने 7 गेंद में 1 चौका की मदद से नाबाद 11 रन बनाये।

नागालैंड की बॉलिंग

चेले के ने 8 रन देकर 1 विकेट चटकाये। नीतू छेत्री, मनीषा ने 25-25 रन खर्च किये पर सफलता हाथ नहीं लगी। एलीना कौरिनता ने 1 ओवर में 15 रन खर्च की पर खाली हाथ रहीं।

अगला मुकाबला

ग्रुप ए में खेल रही बिहार टीम का अगला मुकाबला 25 नवंबर को केरल के खिलाफ होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights