Home बिहारटेनिस Bihar Cup Soft Tennis : खिताबी जीत के लिए खिलाड़ियों के बीच खूब जोर आजमाइश

Bihar Cup Soft Tennis : खिताबी जीत के लिए खिलाड़ियों के बीच खूब जोर आजमाइश

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 मई। पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पाटलिपुत्र ट्रेनिंग सेंटर के प्रांगण में आयोजित बिहार कप सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन का मैच सुबह से शुरू हुआ जो देर शाम चल चला।

चैंपियनशिप के मुख्य रेफरी रूपा कुमारी के अनुसार पुरुष वर्ग के ग्रुप ए में वरुण राज ने शेखर कुमार (पटना), अरमान कुमार (कैमूर) ने प्रिंस कुमार (कटिहार) को हरा कर अगले राउंड में प्रवेश किया वही रोहतास के सत्यम कुमार ने वरुण राज (भोजपुर), पीयूष कुमार (जहानाबाद), आदित्य राज (भोजपुरी), शेखर कुमार (पटना) तथा अरमान कुमार (कैमूर) को हरा कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

वही ग्रुप बी में होशियार सिंह सागर (भोजपुर) ने आयुष कुमार (जहानाबाद), संजीव कुमार (जहानाबाद ), आकृत कुमार (भोजपुर) व युवराज( पटना) को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वही भोजपुर के आकृत कुमार भी अब तक चार मैच जीत चुके हैं वे जयंत कुमार भागलपुर, वरुण राज को हराया। ग्रुप सी के मुकाबले में श्रीसंत ने राज मल्होत्रा (जहानाबाद), दीपक कुमार (बक्सर), अंकित आनंद (कटिहार) को हराया। जबकि अभिषेक राज ( पटना) ने संजीव कुमार (रोहतास), रोशन कुमार (कैमूर), अंकित आनंद (कटिहार) को हरा कर प्रतियोगिता में बने हुए है। इसके अलावा तनिष्क भारद्वाज (भोजपुर) ने अंकित आनंद (कटिहार) मनीष कुमार सिंह (पश्चिम चंपारण) व अभिषेक राज पटना को हराकर मुकाबला में बने हुए हैं।

वहीं ग्रुप डी के मुकाबले में कुमार अमरेश (भोजपुर) ने एहसान अली रोहतास, सत्यम प्रकाश (पटना) अमित कुमार शर्मा (कैमूर) को हराया जबकि सत्यम प्रकाश (पटना) ने रोहन कुमार (जहानाबाद ), एहसान अली (रोहतास), गिरधारी (भोजपुरी) विशाल कुमार (पश्चिम चंपारण) को हरा कर प्रतियोगिता में जगह बनाएं हुए हैं। वहीं नीतीश कुमार (भोजपुर) अपना मैच रोहन कुमार (जहानाबाद) ने एहसान अली (रोहतास), गिरधारी (भोजपुरी) और विशाल कुमार (पश्चिम चंपारण) को हराकर नॉकआउट दौड़ में प्रवेश करने के करीब पहुंच गए हैं।

उधर महिला वर्ग के ग्रुप ए के मैच में मेधावी सिंह (पटना) अपना तीनों मैच जीत कर सबसे आगे चल रही है। उन्होंने नंदनी कुमारी (पश्चिम चंपारण), सानिया परवीन (भोजपुरी) के अलावा एंजेल कुमारी (भागलपुर) को हराया। जबकि ग्रुप बी में आयुषी सिंह (पटना) ने अनुप्रिया (पश्चिम चंपारण) रविता कुमारी (पश्चिम चंपारण) और प्रिया सिंह वैशाली को हराया।

वहीं स्नेहा कुमारी (भोजपुर) ने अनुप्रिया (पश्चिम चंपारण) प्रिया सिंह (वैशाली) को हराकर दौड़ में बनी हुई है। ग्रुप सी में योगिता राज (पटना) ने कृति रानी (पश्चिम चंपारण), मीनाक्षी (भागलपुर) को हराया जबकि अनुभव भारती (रोहतास) ने कृति रानी (पश्चिम चंपारण) नेहा कुमारी (पश्चिम चंपारण) को हराकर ग्रुप सी से नॉकआउट दौर में प्रवेश करने की ओर बढ़ रही है। वही ग्रुप डी में दिव्या कुमारी (भोजपुर) ने शिल्पी कुमारी (पश्चिम चंपारण), वंदना कुमारी (वैशाली) को हराया। सुप्रीति वत्स ने शिल्पी कुमारी (पश्चिम चंपारण) को हराया।

सॉफ्ट टेनिस ऑफ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार ने बताया की सभी ग्रुप का लीग मैच प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को समाप्त हो जायेगा। उन्होंने बताया की रविवार को संध्या 5:00 बजे समापन का कार्यक्रम रखा गया है जिसके मुख्य अतिथि रविंद्र संकरण (महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण) होंगे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में बीके चौधरी , निर्देशक (एसपीबी) सीआईडी , पटना जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश व बिहार लॉन टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अखौरी विश्व प्रिय होंगे। इस चैंपियनशिप के डायरेक्टर रमेश कुमार सिंह, अंपायर के रूप में अरविंद किशोर, सूरज कुमार अभय कुमार रोहन कुमार राजू कुमार है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights