Thursday, March 19, 2026
Home Slider बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की आमसभा की बैठक कल

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की आमसभा की बैठक कल

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना।  बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की आम सभा की बैठक शुक्रवार को राजधानी के रिपब्लिक होटल सभागार में आयोजित की जायेगी।

इस बैठक में शामिल होने के लिए बीसीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के सभी सदस्यों,सभी संबद्ध पूर्ण सदस्यों, जिला क्रिकेट संघों एवं सभी एसोसिएट सदस्यों को इमेल या अन्य माध्यमों से सूचना दी जा रही है।

 निम्नलिखित विषयों पर चर्चा होगी:
1. विगत विशेष आम सभा/आम सभा में लिए गए निर्णय पर विचार एवं संपुष्टि।
2. बिहार क्रिकेट संघ के सोसाइटीज एक्ट 1860 के प्रावधानों के तहत वांछित संशोधनों के लिए आवश्यक निर्देशों पर विचार एवं संपुष्टि।
3. बिहार क्रिकेट संघ के मानद आचरण पदाधिकारी (एथिक्स ऑफिसर) एवं माननीय लोकपाल महोदय के रिपोर्ट एवं दिशा निर्देशों का अंगीकरण एवं कार्रवाई पर विचार।
4. अन्यान्य विषय, अध्यक्ष की अनुमति से

 इस सभा में उपस्थिति के लिए अपने-अपने जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों द्वारा सर्व सम्मत या बहुमत से अधिकृत व्यक्ति के नाम का अग्रसारण/ सिफारिश पत्र साथ में लाना आवश्यक होगा।

 केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के संदर्भ में जारी दिशा-निर्देशों को पूर्णतः पालन करते हुए इस सभा की सभी कार्यवाही संपादित की जाएगी। यह जानकारी बीसीए के प्रवक्ता सह बीसीए अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार संजीव कुमार मिश्र ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights