पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने मेजबान टीम सीएपी राइडर्स को छह विकेट से पराजित किया।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के इस खिताबी जीत में अर्णव किशोर (92 रन), आकाश राज (नाबाद 78 रन) और आदित्य राज (3 विकेट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजधानी से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस की मेजबानी में खेले गए राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टॉस बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
सीएपी राइडर्स की बैटिंग
पहले बैटिंग करते हुए सीएपी राइडर्स ने राजपाल चौधरी, दुर्गा चरण शुक्ला और धीरज कुमार की बेहतरीन बैटिंग की बदौलत 25 ओवर में नौ विकेट पर 224 रन बनाये। सीएपी राइडर्स की ओर से मुकेश कुमार ने 11 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 19, राजपाल चौधरी ने 33 गेंद में दो चौका व1 छक्का की मदद से 41, दुर्गा चरण शुक्ला ने 32 गेंद में 7 चौका की मदद से 42,हर्ष गिरि ने 12 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 16, हर्ष वर्धन ने 13 गेंद में 1 चौका की मदद से 12, धीरज कुमार ने 26 गेंद में 6 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 47, रिषभ रंजन ने 14 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 23 रन बनाये।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की बॉलिंग
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रशांत श्रीवास्तव ने 42 रन देकर दो, आदर्श कुमार ने 19 रन देकर 1,आकाश राज ने 35 रन देकर 1, आदित्य राज ने 40 रन देकर 3 विकेट चटकाये।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की बैटिंग
जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में चार विकेट पर 225 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से अर्णव किशोर ने 50 गेंद में नौ चौका व 5 छक्का की मदद से 92, आदित्य कुमार ने 13 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 24,आकाश राज ने 54 गेंद में 10 चौका व 2 छक्का की मदद से नाबाद 78,प्रशांत श्रीवास्तव ने 11 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 15, आयुष लखोरिया ने 3 गेंद में नाबाद 8 रन बनाये।
सीएपी राइडर्स की बॉलिंग
सीएपी राइडर्स की ओर से आदित्य आनंद ने 44 रन देकर 1,आदित्य राज झा ने 37 रन देकर 3 विकेट चटकाये।
ये रहे हीरो
फाइनल मैच के प्लेयर ऑफ द मैच बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के आकाश राज, बेस्ट बैटर अर्णव किशोर, सीएपी राइडर्स के आदित्य राज बेस्ट बॉलर बने। मैन ऑफ द टूर्नामेंट आकाश राज रहे। बेस्ट विकेटकीपर अमन राज थे।
इन सबों ने किया पुरस्कृत
सबों को मुख्य अतिथि दानापुर रेल मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार समेत पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा, वरीय क्रिकेटर सुनील कुमार सिंह, बीसीसीआई अंपायर रविशक़र, अखिल कुमार, राम कुमार, धनंजय कुमार, प्रमोद कुमार, निखिलेश रंजन, मनोज कुमार, राम रंजन सिंह और उमेश सिंह, सच्चिदानंद सिंह ने पुरस्कृत किया। सबों का धन्यवाद व्यक्त क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के उज्ज्वल सिंह ने किया।





- बिहार राज्य सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता : सारण और पटना बना चैंपियन

- 9वीं तारा देवी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में खगड़िया बना चैंपियन

- पूर्णिया में अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

- रांची में 24 नवंबर को होगा अस्मिता लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

- झारखंड राज्य सब जूनियर व जूनियर योग प्रतियोगिता संपन्न

- अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-14 बालक फुटबॉल : भागलपुर, मुंगेर, दरभंगा, पूर्णिया और कोसी जीते

- झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप : 21 स्वर्ण पदक के साथ रांची ओवरऑल चैंपियन

- राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 18 नवंबर से
