पटना। अर्णव किशोर (66 रन) और प्रशांत श्रीवास्तव (4 विकेट, 24 रन) के शानदार खेल की बदौलत बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी को पांच विकेट से हरा कर राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
राजधानी से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए वाईसीसी ने 24.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाये। जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 22.4 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बना कर मैच जीता और फाइनल का टिकट कटा लिया।
प्रशांत श्रीवास्तव को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर घोषित किया गया जबकि अर्णव किशोर बेस्ट बैटर रहे। खिलाड़ियों को वरीय क्रिकेटर तरुण कुमार भोला और प्रमोद कुमार ने पुरस्कृत किया।

वाईसीसी ने पहले खेलते हुए 24.2 ओवर में 167 रन सभी विकेट खोकर बनाये। वाईसीसी की ओर से अंकुश ने 30 गेंद में 4 चौका व 2 छक्का की मदद से 37, विराट पांडेय ने 17 गेंद में दो चौका व 2 छक्का की मदद से 25, सूरज ने 37 गेंद में सात चौका व 3 छक्का की मदद से 61, दानिश ने 10 रन बनाये।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रशांत श्रीवास्तव ने 33 रन देकर 4,आकाश राज ने 33 रन देकर 2, आदित्य कुमार ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने 22.4 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से अर्णव किशोर से 47 गेंद में 8 चौका व 2 छक्का की मदद से 66, हर्ष राज पुरु ने 21 गेंद में दो चौका की मदद से 16,आकाश राज ने 13 गेंद में 2 चौका की मदद से 16, आयुष लखोरिया ने 30 गेंद में 3 चौका की मदद से नाबाद 27, प्रशांत श्रीवास्तव ने 15 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 24 रन बनाये।
वाईसीसी की ओर से राघवेंद्र प्रताप ने 41 रन देकर 3,निशांत कुमार सिंह ने 31 रन देकर 1, अभिनव सिंह ने 36 रन देकर 1 विकेट चटकाये।





- अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग लीग 7 मार्च से

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन, पेसू और राइजिंग स्टार जीते

- क्या फाइनल में अभिषेक शर्मा को बाहर करेगी टीम इंडिया?

- अक्षर पटेल ने कहा-ऐसा लगा जैसे गेंद मेरा पीछा कर रही थी

- टी20 विश्व कप : संजू सैमसन का लक्ष्य फाइनल मैच भी मैच जिताने का लक्ष्य

- भारत लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में

- प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज में माघसूदलू ने गुकेश को ड्रॉ पर रोका

- लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड Badminton चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
