पटना, 19 मई। कैम्ब्रिज ई ने बिहार कैम्ब्रिज चैलेंजर ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में कैम्ब्रिज ई ने कैम्ब्रिज ए को 70 रन से पराजित किया। उत्सव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस कैम्ब्रिज ए ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। कैम्ब्रिज ई ने पहले बैटिंग करते हुए 25.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 187 रन बनाये। हर्ष राजपूत ने 14, उत्सव कुमार ने 24 गेंद में 8 चौका व 1 छक्का की मदद से 45, मोहम्मद सालिक ने 23, कुंदन शर्मा ने 26 गेंद में 2 चौका व 5 छक्का की मदद से 39, पवन कुमार ने 23 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 31 रन बने।

कैम्ब्रिज ए की ओर से शांतनु चंद्रा ने 46 रन देकर 2, अतुल ने 22 रन देकर 2, दीपेश गुप्ता ने 33 रन देकर 3, आयुष कुमार ने 11 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में कैम्ब्रिज ए की टीम 26.4 ओवर में 117 रन पर ऑल आउट हो गई। नीतीश कुमार ने 30, शहजादा ने 13, निखिल राज ने 20, समीर ने 12, आयुष कुमार ने 12 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 22 रन बने।

कुंदन शर्मा ने अपने और पारी के पहले ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। पहली गेंद पर आनंद सिंह, दूसरी गेंद पर शांतनु चंद्रा और पांचवीं गेंद पर दीपेश गुप्तान को बिना खाता खोले पवेलियन लौटने पर मजबूर किया। कुंदन के अलावा श्लोक ने 26 रन देकर 2, प्रशांत कुमार चौधरी ने 17 रन देकर 2, सचिन ने 6 रन देकर 2, पवन और अभिषेक कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।