पटना, 13 जनवरी। आगामी 16 जनवरी से 24 जनवरी तक इंदौर में आयोजित होने वाली 85वीं कैडेट एवं सब-जूनियर नेशनल एवं इंटर स्टेट टेबुल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टेबुल टेनिस टीम की घोषणा बिहार टेबुल टेनिस संघ द्वारा की गयी। टीम की घोषणा बिहार में आयोजित विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाडि़यों के प्रदर्शन के आधार पर की गयी। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष सैयद अशफाक अहमद (परवेज) एवं सजल दत्ता गुप्ता मौजूद थे और टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए उनकी हौसला अफजाई की। अरविन्द कुमार सिंह,अध्यक्ष एवं राजीव रतन सिंह, सचिव ने खिलाड़ियों को अच्छे पदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।
टीम इस प्रकार है :-
U-11 गर्ल्स :- 1. निलांजना शर्मा 2. सारण्या आनंद
U-13 गर्ल्स :-1. कुमारी अन्नया 2. नुपुर बनर्जी 3. अंशिका प्रसाद 4. नविया लक्ष्मी
U-15 गर्ल्स :- 1. वागीशा सिंह 2. कुमारी अनन्या 3. श्रेया भारती 4. नविया लक्ष्मी
U-11 ब्वॉयज :-1. हिमांशु कुमार 2. आयुष मिश्रा
U-13 ब्वॉयज :-1. ईशान शर्मा 2. आयुष मिश्रा 3.आदित्य आनंद 4. हिमांशु कुमार
U-15 ब्वॉयज :-1. कुमार दिव्या दर्श 2. एकलव्य शर्मा 3. ईशान शर्मा 4. उज्ज्वल आनंद
कोच :- अतानु चटर्जी
सह कोच:- चिंटू चंदन
प्रबंधक:- श्रीमति मौसमी चटर्जी

