Monday, February 23, 2026
Home Slider एसजीएफआई अंडर-17 कबड्डी में बिहार बालक टीम को तीसरा स्थान

एसजीएफआई अंडर-17 कबड्डी में बिहार बालक टीम को तीसरा स्थान

by Khel Dhaba
0 comment

पटना।  बिहार ने एसजीएफआई अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मांड्या (कर्नाटक) में चल रही इस प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव हरियाणा ने प्राप्त किया। उपविजेता राजस्थान रहा। चौथे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय संगठन रहा है।

तृतीय स्थान के लिए हुए मुकाबले में बिहार ने केंद्रीय विद्यालय संगठन को 51-44 से हराया। सेमीफाइनल में राजस्थान ने बिहार को 31-26 से पराजित किया था। बिहार की ओर से विशाल मौर्या, उत्तम, अमन, दीपक, नवनीत, जसवंत और निशांत ने बढ़िया खेल दिखाया। इस टीम के कोच एनआईएस कोच भवेश कुमार और शिवशंकर कुमार सिंह थे। इन दोनों ने खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रखा और इसी का परिणाम है टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से बिहार ने वर्ष 2021 में होने वाले खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए अर्हता हासिल कर ली है।

इस उपलब्धि पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के निदेशक (छात्र व युवा कल्याण) डॉ संजय सिन्हा, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव आशीष कुमार सिन्हा, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय, प्राधिकरण के वरीय क्रीड़ा कार्यपालक संजीव कुमार सिंह, डीएसओ रणधीर कुमार सिंह ने टीम और सपोर्टिंग स्टॉफ को बधाई दी है। बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने बताया कि तीसरे स्थान प्राप्त करने वाली बिहार बालक टीम के खिलाड़ियों व सपोर्टिंग स्टॉफ को जल्द ही सम्मानित किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights