28 C
Patna
Wednesday, October 23, 2024

WOMENS UNDER 19 T20 TROPHY में बिहार ने नागालैंड को हरा चखा जीत का स्वाद

पटना, 07 नवंबर। वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में मंगलवार को खेले गए मैच में वैदही यादव (नाबाद 60 रन) और याशिता सिंह (नाबाद 71 रन) के अर्धशतकों और गेंदबाजों की बेहतरीन खेल की बदौलत बिहार ने नागालैंड को 96 रन से पराजित किया। बिहार की चार मैचों में यह पहली जीत है। बिहार अपना अंतिम व आखिरी मुकाबला 9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेलेगा।

देहरादून में चल रहे इस टूर्नामेंट के ग्रुप बी के मुकाबले में बिहार ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए बिहार ने 20 ओवर में दो विकेट पर 151 रन बनाये। वैदही यादव ने 63 गेंदों में 7 चौका की मदद से नाबाद 60 रन बनाये। याशिता सिंह ने 49 गेंदों में 13 चौका के सहारे 71 रन की पारी खेली। ममता कुमार पटेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं जबकि सुहानी कुमारी ने नाबाद 6 रन बनाये।

नागालैंड की ओर मदगालिन ने 34 रन देकर 1 और विपेनी ने 23 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में नागालैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 55 रन ही बना सकी। सबसे ज्यादा 20 रन अतिरिक्त के सहारे बना। विपेनी ने 17 रन की पारी खेली। बिहार की ओर से प्रिया सिंह ने 10 रन देकर 3, अर्पणा कुमारी ने 6 रन देकर 1, रिशु ने 16 रन देकर 2, खुशी गुप्ता ने 7 रन देकर दो विकेट चटकाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights