Home Slider वीमेंस सीनियर वनडे क्रिकेट में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 64 रनों से हराया

वीमेंस सीनियर वनडे क्रिकेट में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 64 रनों से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बेंगलुरु। बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित वीमेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 64 रन से हराया।

बिहार ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। बिहार ने पहले खेलते हुए 41.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 129 रन बनाये। बिहार की ओर से प्रीति ने 14, सना अली ने 13, अपूर्वा कुमारी ने 29, श्रुति ने 7, ब्यूटी कुमारी ने 5, प्रीति प्रिया ने 13, अपूर्वा ने 8, श्रद्धा सक्सेना ने 6 रन बनाये। अतिरिक्त से 32 रन बने।

This image has an empty alt attribute; its file name is 234.jpg

अरुणाचल प्रदेश की ओर से नवम यापू ने 14 रन देकर 1, एन याकर ने 32 रन देकर दो, बी रितू ने 18 रन देकर 1 और एस लिगू ने 14 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

जवाब में अरुणाचल प्रदेश ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 65 रन बनाये और इस तरह से बिहार ने यह मैच 64 रनों से जीत लिया। अरुणाचल प्रदेश की ओर से कप्तान बी रितू ने 11, नबम यापू ने 28 रन बनाये। बिहार की ओर अपूर्वा ने 12 रन देकर दो, प्रीति प्रिया ने 9 रन देकर 1, श्रद्धा सक्सेना ने 19 रन देकर 3, पूजा कुमारी ने 16 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights