Sunday, February 22, 2026
Home Slider Tokyo Olympics में भारत को बड़ा झटका, तीरंदाजी में दीपिका व प्रवीण की जोड़ी हारी

Tokyo Olympics में भारत को बड़ा झटका, तीरंदाजी में दीपिका व प्रवीण की जोड़ी हारी

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के दूसरे दिन भारत को बड़ा झटका लगा है। तीरंदाजी के मिकस्ड टीम इवेंट में दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) और प्रवीण जाधव (Pravin Jadhav) जोड़ी क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गई।

दक्षिण कोरिया (South Korea) की आन सान (An San) और किम जे डियोक (Kim Je Deok) की जोड़ी ने 6-2 से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) और प्रवीण जाधव (Pravin Jadhav) ने शनिवार की सुबह चीनी ताइपे (Chinese Taipe) की लिन चिया एन (Lin Chia-en) और तांग चिन चुन (Tang Chih-Chun) की जोड़ी को 5-3 से हराकर टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) की मिकस्ड डबल्स टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

इंटरनेशनल लेवल पर दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) और प्रवीण जाधव (Pravin Jadhav) पहली बार एक साथ खेल रहे थे। दीपिका 8 में से एक भी तीर पर परफेक्ट 10 स्कोर नहीं कर सकी। वहीं जाधव ने तीन परफेक्ट 10 के बाद चौथे सेट में 6 स्कोर कर दिया।

पुरूषों के रैंकिंग दौर में शुक्रवार को खराब स्कोर के बाद भारत ने दीपिका के साथ उनके पति अतनु दास की बजाय जाधव को मिश्रित युगल में उतारने का फैसला किया। एक महीना पहले ही दास और दीपिका ने पेरिस वर्ल्ड कप में मिश्रित युगल में स्वर्ण जीता था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights