31 C
Patna
Friday, September 20, 2024

भोजपुर क्रिकेट : स्टूडेंट क्रिकेट क्लब बना सीनियर वर्ग का चैंपियन

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सत्र 2018-19 के भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का खिताब स्टूडेंट क्रिकेट क्लब ब्लू ने जीत लिया।

सुबह मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉ एसके रूंगटा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉ स्टूडेंट क्रिकेट क्लब के कप्तान वरुण राज ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। पहली ही गेंद पर रितेश बिना खाता खोले आउट हो गए। दूसरा झटका शुभम के रूप में लग गया। फिर एक और झटका और 24 रन पर तीन विकेट गिर गह। इसके बाद कप्तान वरुण राज और विवेक ने 165 रनों की शानदार साझेदारी की। विवेक ने 75 गेंदों में 92 रनों की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। वरुण राज ने 88 गेंद पर 83 रन बनाये। अरविंद ने 3, प्रवीण ने 2 और देवेश ने दो विकेट लिये।
जवाब में जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 102 रनों पर सिमट गई। संजीव ने दो, विट्टू भारती ने 2, वरुण ने दो और अरुण ने दो विकेट चटकाये। वरुण राज को बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।
खिलाड़ियों को बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, संयुक्त सचिव कुमार अरविंद, पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर मधुबनी के सचिव काली चरण, कैमूर के सचिव राकेश कुमार, बक्सर के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, लखीसराय के सचिव दिवाकर कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, कोषाध्यष बक्सर विनय कुमार, इंदुविजय सिंह, रजि अहमद, राजीव पांडेय, मनोज कुमार, विनीत कुमार राय, मनोज पांडेय, हरिद्वार कुमार, संजय सिंह मौजूद थे। आज के मैच के अंपायर विवेक कुमार और लक्ष्य मंथन और स्कोरर रत्नेश नंदन थे। सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights