Sunday, February 22, 2026
Home Slider भोजपुर तीरंदाजी संघ का ट्रायल संपन्न

भोजपुर तीरंदाजी संघ का ट्रायल संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर तीरंदाजी एकादमी एवं भोजपुर स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आज वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा के तीरंदाजी मैदान पर सम्पन्न हुई।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अरविंद पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में 20 बालक तीरंदाज और 6 बालिका तीरंदाज ने हिस्सा लिया।

रैंकिंग स्थान शुभम कुमार प्रथम स्थान,धीरज कुमार द्वितीय स्थान,आकाश कुमार तृतीय स्थान
ओलम्पिक राउंड : शुभम कुमार प्रथम स्थान,पूजा राय द्वितीय,धीरज कुमार राय तृतीय।

बेस्ट तीरंदाज एवं अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार ऊर्जा ओजश्वनी को दिया गया। ऊर्जावान खिलाड़ी के रूप में समर्थ कुमार एवं कर्ण कुमार को मुख्य अतिथि अरविंद पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय (सचिव भोजपुर जिला जूडो एकेडमी), अंजलि पाण्डेय ने मेडल पहना कर सम्मानित किया।

अतिथि के रूप में कन्हैया सिंह (वन स्टेप कोचिंग सेंटर के निदेशक), राहुल कुमार (प्रिंसिपल न्यू वेल्स स्कूल) के उपस्थित थे।

इस आयोजन को सफल बनाने में अविनाश ओझा का महत्व पूर्ण भूमिका रहा। यह आयोजन कुमार विजय (भोजपुर जिला साइक्लिंग संघ के संरक्षक की देख रेख में सम्पन्न हुआ।

भोजपुर जिला तीरंदाजी एकादमी के सचिव नीरज कुमार सिंह ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी अतिथि एवं मुख्य अतिथि और खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए कहा खेल से चरित्र का निर्माण एवं चरित्र से देश का निर्माण  होता है। खिलाड़ी हमेशा खेल खेल भावना से खेले और अपने राज्य और जिला का नाम रौशन करें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights