पूर्णिया, 8 मार्च। भास्कर दूबे (94 रन, 93 गेंद, 15 चौका व 1 छक्का) और शिशिर साकेत (66 रन, 100 गेंद, 6 चौका व 1 छक्का) के अर्धशतकों की मदद से पूर्णिया ने अररिया को 5 विकेट से हरा बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
स्थानीय विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे सीमांचल जोन के मुकाबले में अररिया की तीन मैचों में यह पहली हार है। अररिया ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन बनाये। पूर्णिया ने 48.5 ओवर में 5 विकेट पर 245 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
टॉस अररिया ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सलामी बैटर आदित्य राज और राजा बाबू ने अच्छी शुरुआत की। पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े। इसके बाद के बैटरों आदर्श सिन्हा, उज्ज्वल कुमार और मोहम्मद मुस्तफा अशफाक ने अच्छी बैटिंग कर टीम का स्कोर निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन पहुंचाया।
अररिया की ओर आदित्य राज ने 101 गेंद में 8 चौका की मदद से 75, राजा बाबू ने 64 गेंद में 3 चौका व 1छक्का की मदद से 37, आदर्श सिन्हा ने 66 गेंद में 3 चौका की मदद से 42,उज्ज्वल कुमार ने 25,मोहम्मद मुस्तफा अशफाक ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 27 रन बने।
पूर्णिया की ओर से वाचस्पति, अनुरंजन और आमिर ने 1-1 विकेट चटकाये।
जवाब में पूर्णिया ने शिशिर साकेत और भास्कर दूबे के अर्धशतकों की मदद से 48.5 ओवर में पांच विकेट पर 245 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। भास्कर दूबे 6 रन से शतक बनाने से चूक गए। अभिषेक कुमार ने भी 34 रन की नाबाद पारी खेली।
पूर्णिया की ओर से शिशिर साकेत ने 100 गेंद में 6 चौका व 1छक्का की मदद से 66,भास्कर दूबे ने 93 गेंद में 15 चौका व 1 छक्का की मदद से 94,अभिषेक कुमार ने 47 गेंद में 2 चौका की मदद से 34, आकिब रजा ने 15 रन बनाये। अतिरिक्त से 17 रन बने।
अररिया की ओर से अमन कुमार ने 2,श्रवण कुमार ने 2, संजू सिंह ने 1 विकेट चटकाये। पूर्णिया के भास्कर दूबे को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
अररिया : 50 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन, आदित्य राज 75, राजा बाबू 37,आदर्श सिन्हा 42, उज्ज्वल 25,मोहम्मद मुस्तफा अशफाक नाबाद 38, अतिरिक्त 27, वाचस्पति 1/43,अनुरंजन कुमार 1/47, आमिर मसूद 1/30
पूर्णिया : 48.5 ओवर में 5 विकेट पर 245 रन, शिशिर साकेत 66,भास्कर दूबे 94,अभिषेक कुमार नाबाद 34,आकिब रेजा 15, अतिरिक्त 17, अमन कुमार 2/26,श्रवण कुमार 2/44, संजू सिंह 1/48