Home बिहारक्रिकेट Begusarai U19 Cricket League: तेघड़ा और बेगूसराय क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

Begusarai U19 Cricket League: तेघड़ा और बेगूसराय क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब और दिनकर क्रिकेट क्लब पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 19 जनवरी। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग Begusarai Under-19 Cricket League के तहत सोमवार यानी 19 जनवरी को दो अलग-अलग मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में तेघड़ा क्रिकेट क्लब और बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की।

ग्रीन पार्क, उलाव में खेले गए मुकाबले में तेघड़ा क्रिकेट क्लब ने मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब को 126 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तेघड़ा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में 288 रन बनाए। टीम की ओर से सिमोन ने 71 रन और शिवम ने 66 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अश्वनी और सौरव ने दो-दो विकेट झटके।

जवाब में मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम 32 ओवर में 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अर्पित ने 27 रन और सौरभ ने 21 रन का योगदान दिया। तेघड़ा की गेंदबाजी में आनंद ने 3 विकेट जबकि आदर्श ने 2 विकेट हासिल किए।

वहीं, फर्टिलाइजर मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने दिनकर क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम 29 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी में पुष्पम ने 23 रन और रितिक ने 14 रन बनाए। बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में हर्ष वर्मा, सौरभ और हर्ष कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में हर्ष वर्मा ने 38 रन और हर्ष कुमार ने 15 रन बनाए। दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में जॉर्ड और अमन ने दो-दो विकेट लिए।

दोनों मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश द्वारा प्रदान किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights