Thursday, March 19, 2026
Home Slider बेगूसराय नगर सीसी बेगूसराय क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

बेगूसराय नगर सीसी बेगूसराय क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बरौनी के आरकेसी मैदान के उच्च विद्यालय पर आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने बलिया को छह विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए। बलिया की ओर से विकास 50 रन, मो अजहर ने 20 रन, अमित राधे ने नाबाद 95 रन बनाए।

बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से संदीप चौधरी 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से मुरारी ने शानदार 58 रन,  दिलजीत ने नाबाद 71 रन बनाए और विनीत सिंह ने नाबाद 65 रन बनाए।

बलिया की ओर से सुमित ने 1, रौशन ने 1 विकेट प्राप्त किया। इस अवसर पर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश मो दानिश निधि कुमार मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights