बेगूसराय, 2 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन में बेगूसराय ने अपने विजय क्रम को जारी रखते हुए क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जोन के अंतिम लीग मुकाबले में बेगूसराय ने खगड़िया को 83 रन से हराया।
मैच का सार
स्थानीय आईओसी टाउनशिप मैदान पर खेले गए मैच में टॉस खगड़िया ने जीता और बेगूसराय को बैटिंग का न्योता दिया। बेगूसराय ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट 354 रन बनाये। जवाब में खगड़िया की टीम 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 271 रन बनाये। बेगूसराय के कप्तान दानिश आलम (नाबाद 100 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दानिश आलम की शतकीय पारी
बेगूसराय की ओर से कप्तान दानिश आलम ने जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 100 रन बनाए। उनके साथ पृथ्वी राज ने मात्र 46 गेंदों पर 88 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह बेगूसराय के पक्ष में कर दिया। गुलशन कुमार ने 64 रन और अमित कुमार ने 43 रन का योगदान दिया। निर्धारित 50 ओवर में बेगूसराय ने 4 विकेट के नुकसान पर 354 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

खगड़िया की ओर से कुंदश, सचिन, गोलू और अमन ने 1-1 विकेट चटकाये।
खगड़िया की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की टीम की शुरुआत खराब रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि केश्वर विशाल ने 84 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। विश्वजीत गोपाला ने 35 रन और हर्षित आनंद ने 34 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही और 50 ओवर में 271 रन पर ऑल आउट हो गई।
बेगूसराय की जीत में गेंदबाजों की भी अहम भूमिका रही। सुधांशु कुमार ने 4 विकेट लेकर खगड़िया की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि अभिषेक झा ने 3 विकेट और नितीश कुमार ने 2 विकेट हासिल किए।
संक्षिप्त स्कोर
बेगूसराय : 354/4 (50 ओवर), दानिश आलम नाबाद 100, पृथ्वी राज 88, गुलशन कुमार 64, अमित कुमार 43, मुरारी कुमार 22, अतुल प्रकाश नाबाद 20,अमन कुमार 1/29, सचिन तोमर 1/60, कुंदन निषाद 1/51, गोलू कुमार 1/38

खगड़िया : 271 ऑल आउट (50 ओवर), केश्वर विशाल 84, विश्वजीत गोपाला 35, हर्षित आनंद 34, सचिन तोमर 23, विश्वा प्रिया 18, गोलू कुमार 13, अमन कुमार 12, सुधांशु कुमार 4/67, अभिषेक चंद्र झा 3/53, नितीश कुमार 2/41, सुमित कुमार 1/31
इन्हें भी पढ़ें
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में गोपालगंज जीता
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को हराया
भोजपुर बीसीए सीनिर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में