बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा मटिहानी हाई स्कूल के मैदान पर शुक्रवार से प्रारंभ हुए बेगूसराय जिला अंडर 14 क्रिकेट लीग का आज उद्घाटन मुकाबला ईस्ट जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला गया।
वेस्ट जोन टीम के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट जोन की टीम निर्धारित 25 ओवर के मैच में 177 रनों का लक्ष्य दिया। वेस्ट जोन की ओर से प्रियांशु राज ने 37 रन और सीयूश कुमार ने शानदार 52 रन बनाए जबकि ईस्ट जोन की ओर से किशन कुमार गुप्ता ने शानदार 1 विकेट प्राप्त किया। प्रियांशु दत्त ने भी 2 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में उतरी ईस्ट जोन की टीम निर्धारित 25 ओवर के मैच में निर्धारित 9 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। ईस्ट जोन की ओर से आदित्य कुमार 97 रन बनाये। शिवम ने 40 रन बनाए वहीं वेस्ट जोन की ओर से राहुल वर्मा 3 विकेट और आदित्य कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार ईस्ट जोन ने 1 विकेट से वेस्ट जोन को पराजित किया।
इस मैच का उद्घाटन बिहार क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, खिलाड़ी प्रतिनिधि रणवीर कुमार, महेश दत्त गौरव कुमार, आदर्श कुमार ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
