पटना, 14 मार्च। कप्तान दानिश आलम (पांच विकेट) और मुरारी कुमार (87 रन) के अर्धशतक की बदौलत बेगूसराय ने नालंदा को 6 विकेट से हरा कर बीसीए मेंस वनडे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया। 15 मार्च को होने वाले फाइनल में बेगूसराय का मुकाबला कटिहार से होगा। कटिहार ने पहले सेमीफाइनल में 14 रन से हरा कर फाइनल का टिकट पाया है।
मैच का सार
स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बेगूसराय ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। नालंदा ने पहले बैटिंग करते हुए 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 213 रन बनाये। जवाब में बेगूसराय ने 41.2 ओवर में चार विकेट पर 215 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के कप्तान दानिश आलम (19 रन, 5 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
ऐसी रही नालंदा की बैटिंग
नालंदा की शुरुआत खराब रही। उसके दो स्टार बल्लेबाज अर्णव किशोर और नमन गौरव को बेगूसराय के गेंदबाज सुधांशु कुमार ज्यादा देर तक विकेट पर टिकने नहीं दिया। अर्णव किशोर 9 रन और नमन गौरव 12 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद कुंदन वर्मा ने पारी को संभाला और अर्धशतक जमा और थोड़ी-थोड़ी साझेदारी कर नालंदा को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। नालंदा की 47.3 ओवर में 213 रन पर ऑल आउट हो गई। नालंदा की ओर से कुंदन वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 गेंदों पर 77 रन बनाए, जबकि राजमणि प्रसाद ने 42 गेंदों पर 29 रन और मुन्ना कुमार ने 22 रन का योगदान दिया। इसके अलावा अंकित राज ने 12, आदित्य राज ने 25 रन बनाये।
बेगूसराय के कप्तान दानिश आलम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8.3 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं सुधांशु राज कुमार ने 10 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। हर्ष कुमार और अभिषेक झा ने 1-1 विकेट चटकाये।
मुरारी का अर्धशतक
214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेगूसराय की टीम ने 41.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 215 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में मुरारी कुमार ने 107 गेंदों पर 87 रन (13 चौके, 1 छक्का) की शानदार पारी खेली। वहीं पृथ्वी राज ने नाबाद 26 रन और गुलशन कुमार ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। अमित ने 24 और अतुल प्रकाश ने 27 रन का योगदान किया।
नालंदा की ओर से राजमणि प्रसाद, आदित्य राज और आकाश कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
नालंदा: 213 ऑल आउट (47.3 ओवर), कुंदन वर्मा 77, राजमणि प्रसाद 29, मुन्ना कुमार 22, नमन गौरव 12, अंकित राज 12, आदित्य राज 15, राजमणि प्रसाद 29, अतिरिक्त 26, दानिश आलम 5/41, सुधांशु राज कुमार 3/34, हर्ष कुमार 1/35, अभिषेक झा 1/39
बेगूसराय: 215/4 (41.2 ओवर), मुरारी कुमार 87, पृथ्वी राज नाबाद 26, गुलशन कुमार नाबाद 15,अमित कुमार 24, दानिश आलम 19, अतुल प्रकाश 27, अतिरिक्त 17, राजमणि प्रसाद 1/52, आदित्य राज 1/51, आकाश कुमार 1/31