Wednesday, November 12, 2025
Home बिहारक्रिकेट BCCI Domestic Schedule : रणजी व सीके नायडू ही नहीं इन टूर्नामेंट में भी बिहार प्लेट ग्रुप में

BCCI Domestic Schedule : रणजी व सीके नायडू ही नहीं इन टूर्नामेंट में भी बिहार प्लेट ग्रुप में

बीसीसीआई ने जारी किया है नये सत्र का शेड्यूल

by Khel Dhaba
0 comment
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होने वाले बीसीए अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची।

पटना, 14 जून। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सत्र 2025-26 के घरेलू टूर्नामेंट का शेड्यूल घोषित कर दिया है। रणजी ट्रॉफी से लेकर सभी आयु वर्ग के शेड्यूल और ग्रुप भी जारी कर दिये गए हैं। आइए चलिए जानते हैं बिहार की टीम किस आयु वर्ग में किस ग्रुप में खेलेगी। बिहार टीम को इस बार रणजी ट्रॉफी और सीके नायडू ट्रॉफी के अलावा विजय हजारे ट्रॉफी व सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी में भी प्लेट ग्रुप में खेलना होगा। आगे देखें बिहार टीम को किस फारमेट में किस ग्रुप में रखा गया है।  

रणजी ट्रॉफी में बिहार की टीम प्लेट ग्रुप में खेलेगी। इस ग्रुप में बिहार के साथ मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश की टीम होगी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की टीम एलीट ग्रुप बी में खेलेगी। इस ग्रुप में बिहार के साथ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, चंडीगढ़, जेएंड के, हैदराबाद, महाराष्ट्र और गोवा है।

विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की टीम प्लेट ग्रुप में खेलेगी। इस ग्रुप में बिहार के साथ नागालैंड, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश की टीम शामिल है।

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में बिहार टीम प्लेट ग्रुप में खेलेगी। इस ग्रुप में बिहार के साथ नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश है।

मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में बिहार इलीट ग्रुप ए में खेलेगा। इस ग्रुप में बिहार के साथ पंजाब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बड़ौदा, चंडीगढ़, बंगाल, उत्तराखंड शामिल है।

वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 मेंस वनडे ट्रॉफी में बिहार की टीम इलीट ग्रुप बी में खेलेगी। इस ग्रुप में बिहार के साथ बंगाल, मध्यप्रदेश, हरियाणा, सौराष्ट्र और केरल है।

कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार की टीम इलीट ग्रुप ए में खेलेगी। इसके साथ तमिलनाडु, दिल्ली, मध्यप्रदेश, हरियाणा और त्रिपुरा की टीम होगी।

विजय मर्चेंट ट्रॉफी में इस बार बिहार इलीट ग्रुप में खेलेगा। वह पिछले सत्र में प्लेट ग्रुप का चैंपियन बन इलीट में आया है। ग्रुप बी में उसके मुकाबले पंजाब, राजस्थान, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी के खिलाफ होंगे।

सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी में बिहार इलीट ग्रुप में खेलेगा। इसके साथ इस ग्रुप में मुंबई, बड़ौदा, उत्तरप्रदेश, केरल, विदर्भ, जेएंड के, गुजरात होगा।

सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी में बिहार टीम को प्लेट ग्रुप में खेलना होगा। इस ग्रुप में बिहार के अलावा मिजोरम, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर की टीम होगी।

वीमेंस अंडर-23 टी20 ट्रॉफी में बिहार टीम इलीट ग्रुप ए में खेलेगी। बिहार के साथ इस ग्रुप में दिल्ली, मध्यप्रदेश, विदर्भ, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ की टीम होगी।

वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में बिहार टीम इलीट ग्रुप बी में खेलेगी। इस ग्रुप में बिहार के साथ मध्यप्रदेश, कर्नाटक, बड़ौदा, छत्तीसगढ़, जेएंडके की टीम होगी।

वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में इलीट ग्रुप ए में खेलेगा। इस ग्रुप में बिहार के साथ तमिलनाडु, पंजाब, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड, पुडुचेरी की टीम होगी।

वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में बिहार टीम इलीट ग्रुप डी में खेलेगी। इस ग्रुप में बिहार की टीम पंजाब, विदर्भ, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ से भिड़ेगी।

वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में बिहार टीम इलीट ग्रुप ए में है। बिहार के साथ इस ग्रुप में बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश की टीमें हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights