पटना, 10 जुलाई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सत्र 2025-26 के लिए अपने विभिन्न आयु वर्गों के टूर्नामेंटों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सत्र के लिए बीसीसीआई द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार बिहार को 8 मैचों की मेजबानी मिली है। हालांकि इस शेड्यूल में अभी ग्राउंड का जिक्र नहीं किया गया पर जैसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस सत्र में मुकाबले पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में या कुछ नये वेन्यू पर मैच खेले जायेंगे।
बीसीसीआई द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के तीन मुकाबले बिहार अपने घर में खेलेगा। प्लेट ग्रुप से अगले सत्र में इलीट ग्रुप के अभियान की शुरुआत अपने घर में 15 अक्टूबर को करेगा। इसके अलावा कर्नल सीके नायडू प्लेट ग्रुप के तीन और कूच बिहार ट्रॉफी के दो मुकाबले बिहार में खेले जायेंगे। कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार अपने अभियान की शुरुआत 16 नवंबर से करेगा। इसी तिथि से रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में बिहार अपने घर में खेलेगा यानी दो ग्राउंड पर मैच खेला जायेगा।
जिन मैचों की मेजबानी मिली बिहार को
रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप : 15 से 18 अक्टूबर : बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश। 1 नवंबर से 4 नवंबर : बिहार बनाम मेघालय। 16 से 19 नवंबर : बिहार बनाम मिजोरम
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी प्लेट ग्रुप : 26 से 29 अक्टूबर : बिहार बनाम मणिपुर। 2 से 5 नवंबर : बिहार बनाम मिजोरम।
23 से 26 जनवरी : बिहार बनाम सिक्किम।
कूच बिहार ट्रॉफी : 16 से 19 नवंबर : बिहार बनाम दिल्ली। 8 से 11 दिसंबर : बिहार बनाम हरियाणा।
इस बार मिल सकता है आयोजन का नया वेन्यू
इस बार बिहार क्रिकेट एसोसिएशन मोइनुल हक स्टेडियम और ऊर्जा स्टेडियम के अलावा कुछ अन्य वेन्यू पर बीसीसीआई के मैचों का आयोजन करा सकता है। इसकी तैयारी चल रही है। इन आयोजन स्थलों में सीतामढ़ी का जानकी स्टेडियम और पटना से सटे याशवन स्पोट्र्स का ग्राउंड है। सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में इस बार बिहार क्रिकेट एसोसिएशनन के घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन किया था और अभी इस स्टेडियम में ग्राउंड से लेकर अन्य चीजों को बीसीसीआई के मैचों के अनुरूप बनाने का काम जोरों पर चल रहा है।
पटना से सटे याशवन स्पोट्र्स पर बीसीए के द्वारा बीसीसीआई के मैचों को लेकर तैयारी है और उसके ग्राउंडसमैन वहां विजिट कर रहे हैं।
राजगीर के स्टेडियम पर भी है नजर
खबर आ रही है कि राजगीर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अगस्त तक तैयार करने लेने की तैयारी जोरों पर चल रही है। बिहार सरकार, बीसीसीआई और बीसीए के पदाधिकारी बराबर विजिट कर रहे हैं। अगर यह ग्राउंड तैयार हो जायेगा तो बिहार को बड़ा तोहफा मिल जायेगा।
बिहार के मैचों का शेड्यूल
रणजी ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप)
15 से 18 अक्टूबर : बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश
25 से 28 अक्टूबर : बिहार बनाम मणिपुर
1 नवंबर से 4 नवंबर : बिहार बनाम मेघालय
8 से 11 नवंबर : बिहार बनाम सिक्किम
16 से 19 नवंबर : बिहार बनाम मिजोरम
22 से 26 जनवरी : फाइनल
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी वेन्यू : कोलकाता
26 नवंबर : बिहार बनाम चंडीगढ़
28 नवंबर : बिहार बनाम मध्यप्रदेश
30 नवंबर : बिहार बनाम जे एंड के
2 दिसंबर : बिहार बनाम महाराष्ट्र
4 दिसंबर : बिहार बनाम गोवा
6 दिसंबर : बिहार बनाम हैदराबाद
8 दिसंबर : बिहार बनाम उत्तरप्रदेश
विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट, वेन्यू : रांची
24 दिसंबर : बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश
26 दिसंबर : बिहार बनाम मणिपुर
29 दिसंबर : बिहार बनाम मेघालय
31 दिसंबर : बिहार बनाम नागालैंड
3 जनवरी : बिहार बनाम मिजोरम
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप)
16 से 19 अक्टूबर : बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश
26 से 29 अक्टूबर : बिहार बनाम मणिपुर
2 से 5 नवंबर : बिहार बनाम मिजोरम
23 से 26 जनवरी : बिहार बनाम सिक्किम
30 से 2 फरवरी : बिहार बनाम नागालैंड
फाइनल : 6 से 9 फरवरी
अंडर-23 मेंस स्टेट ए ट्रॉफी, वेन्यू-मुंबई
9 नवंबर : बिहार बनाम उत्तराखंड
11 नवंबर : बिहार बनाम बंगाल
13 नवंबर : बिहार बनाम चंडीगढ़
15 नवंबर : बिहार बनाम महाराष्ट्र
17 नवंबर : बिहार बनाम बड़ौदा
19 नवंबर : बिहार बनाम छत्तीसगढ़
21 नवंबर : बिहार बनाम पंजाब
वीनू मांकड़ ट्रॉफी (अंडर-19 मेंस वनडे) स्थान : पुडुचेरी
9 अक्टूबर : बिहार बनाम बंगाल
11 अक्टूबर : बिहार बनाम हरियाणा
13 अक्टूबर : बिहार बनाम केरल
15 अक्टूबर : बिहार बनाम सौराष्ट्र
17 अक्टूबर : बिहार बनाम मध्यप्रदेश
कूच बिहार ट्रॉफी
16 से 19 नवंबर : बिहार बनाम दिल्ली
23 से 26 नवंबर : बिहार बनाम तमिलनाडु
1 से 4 दिसंबर : बिहार बनाम मध्यप्रदेश
8 से 11 दिसंबर : बिहार बनाम हरियाणा
16 से 19 दिसंबर : बिहार बनाम त्रिपुरा
विजय मर्चेंट ट्रॉफी वेन्यू-ग्वालियर
7 से 9 दिसंबर : बिहार बनाम छत्तीसगढ़
12 से 14 दिसंबर : बिहार बनाम पंजाब
18 से 20 दिसंबर : बिहार बनाम ओड़िशा
23 से 25 दिसंबर : बिहार बनाम पुडुचेरी
29 से 31 दिसंबर : बिहार बनाम राजस्थान
सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी वेन्यू : मोहाली
8 अक्टूबर : बिहार बनाम बड़ौदा
9 अक्टूबर : बिहार बनाम गुजरात
11 अक्टूबर : बिहार बनाम उत्तरप्रदेश
13 अक्टूबर : बिहार बनाम केरल
15 अक्टूबर : बिहार बनाम विदर्भ
17 अक्टूबर : बिहार बनाम मुंबई
19 अक्टूबर : बिहार बनाम जे एंड के
सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी प्लेट, वेन्यू-कटक
6 फरवरी : बिहार बनाम मणिपुर
8 फरवरी : बिहार बनाम नागालैंड
10 फरवरी : बिहार बनाम मेघालय
12 फरवरी : बिहार बनाम मिजोरम
14 फरवरी : बिहार बनाम सिक्किम
वीमेंस अंडर-23 टी20 ट्रॉफी वेन्यू : चंडीगढ़
24 नवंबर : बिहार बनाम छत्तीसगढ़
25 नवंबर : बिहार बनाम मध्यप्रदेश
27 नवंबर : बिहार बनाम दिल्ली
29 नवंबर : बिहार बनाम हिमाचल प्रदेश
1 दिसंबर : बिहाम बनाम विदर्भ
वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी वेन्यू : जयपुर
3 मार्च : बिहार बनाम बड़ौदा
5 मार्च : बिहार बनाम छत्तीसगढ़
7 मार्च : बिहार बनाम जे एंड के
9 मार्च : बिहार बनाम मध्यप्रदेश
11 मार्च : बिहार बनाम कर्नाटक
वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी, वेन्यू : पुणे
26 अक्टूबर : बिहार बनाम आंध्रप्रदेश
27 अक्टूबर : बिहार बनाम पुडुचेरी
29 अक्टूबर : बिहार बनाम पंजाब
31 अक्टूबर : बिहार बनाम पुणे
2 नवंबर : बिहार बनाम तमिलनाडु
वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी वेन्यू : हैदराबाद
13 दिसंबर : बिहार बनाम छत्तीसगढ़
15 दिसंबर : बिहार बनाम पंजाब
17 दिसंबर : बिहार बनाम कर्नाटक
19 दिसंबर : बिहार बनाम मध्यप्रदेश
21 दिसंबर : बिहार बनाम विदर्भ
वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी, वेन्यू : त्रिवेंद्रम
2 जनवरी : बिहार बनाम बंगाल
4 जनवरी : बिहार बनाम हिमाचल प्रदेश
6 जनवरी : बिहार बनाम मध्यप्रदेश
8 जनवरी : बिहार बनाम तमिलनाडु
10 जनवरी : बिहार बनाम महाराष्ट्र