Sunday, May 4, 2025
Home बिहारक्रिकेट BCA Under-23 Men’s का सेलेक्शन ट्रायल 10 अक्टूबर को अल्फा क्रिकेट एकेडमी में

BCA Under-23 Men’s का सेलेक्शन ट्रायल 10 अक्टूबर को अल्फा क्रिकेट एकेडमी में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 9 अक्टूबर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने अंडर-23 मेंस टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल दस अक्टूबर से आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए सूचना बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर डाली जा चुकी है।

बीसीए ने जो सूचना डाली है उसके अनुसार जिला संघों से पूर्व में अनुशंसित अंडर-23 (पुरुष वर्ग) के खिलाड़ियों का ट्रायल 10 अक्टूबर से अल्फा क्रिकेट एकेडमी में आयोजित होगा। सूचित हो कि सभी जिला संघों के द्वारा अंडर-23 (पुरुष वर्ग) के खिलाड़ियों की सूची बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को प्रेषित की जा चुकी है।

जिला संघ का नाम और तिथि

10 अक्टूबर : पटना, अरवल, वैशाली, भोजपुर, जहानाबाद, सारण, बक्सर, गया, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर।

11 अक्टूबर : सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, शेखपुरा, लखीसराय।

12 अक्टूबर : पुर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, अररिया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, मधेपुरा।

सभी खिलाड़ी ट्रायल में निम्नलिखित कागजातों के साथ हीं भाग लेंगे।
A. आवासीय,
B. बोनाफाइड सर्टिफिकेट,
C. आधार कार्ड/ वोटर आई डी/ पासपोर्ट
D. कैंसिल चेक,
E. पैन कार्ड,
F. डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट,
सभी कागजातों का मूल और रंगीन छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है।
जिला संघों का अनुशंसा बीसीए कार्यालय को पूर्व से प्राप्त है।

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए ए के चन्दन: 9247924151 से संपर्क किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights