भागलपुर। बीसीए अंतर जिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भागलपुर टीम का सुहाना सफर जारी है। अंगिका जोन के अंतर्गत शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में भागलपुर ने बांका को 34 रनों से पराजित किया।
शहर के सैंडिस कंपाउंड पर खेले गए मैच में भागलपुर के कप्तान रणजी खिलाड़ी बासुकिनाथ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भागलपुर ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। भागलपुर की ओर से सूर्यवंशम व कुमार गौरव राज ने बांका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। कुमार गौरव राज ने मजबूत शुरुआत देते हुए भागलपुर के लिए 38 गेंदों पर 7 चौके व 2 क्लासिकल छक्के की मदद से 52 रनों की बेमिसाल पारी खेली। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए सूर्यवंशम ने 31 गेंदों पर तीन चौके व 5 छक्के की मदद से 58 रनों की दमदार पारी खेली। विकास यादव ने 19 रनों का योगदान दिया। बांका की ओर से हिमांशु ने 4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिये। विश्वजीत, राघवेंद्र व संजीत ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/12/BCA-T20-INTER-DISTRICT-CRICKET-TOURNAMENT-2-4-461x1024.jpeg)
167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। बांका की ओर से पुनीत ने 26 गेंदों पर 7 चौके व एक छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली। मो. इसतियाक ने 27 रन व राहुल ने 23 रन बनाए। भागलपुर की ओर से अभिषेक ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिये। हेजाज समीम उर्फ टुनमुन ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटका। शेखर आनंद ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाया। मो. आमिर व सूर्यवंश ने क्रमश: एक-एक विकेट लिया। निर्णायक की भूमिका मनीष कुमार (अरवल) व आशुतोष कुमार (पटना) ने निभाई। स्कोरर धर्मजय व डिजिटल स्कोरर अभय कुमार थे।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/12/BCA-T20-INTER-DISTRICT-CRICKET-TOURNAMENT-3-3-461x1024.jpeg)
रविवार को सुबह के सत्र में 9:00 बजे से मुंगेर और जमुई के बीच मैच खेला जाएगा। दूसरे सत्र में दोपहर 12:45 बजे से भागलपुर और लखीसराय के बीच मुकाबला होगा। मौके पर बीसीए अंगिका जोन के चेयरमैन विष्णु चक्रवर्ती, बीसीए के मैच ऑब्जर्वर आशीष कुमार, भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कार्यालय सचिव बैद्यनाथ मिश्रा, जगदीश शर्मा, गुड्डू पांडे, कोच आलोक कुमार, बीसीए पिच क्यूरेटर देवीशंकर, फिजियो डाॅ. अर्जुन कुमार, करुण सिंह, चंदन झा, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/02/adv-3.jpeg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Reflex-Cricket-Academy-5-1024x522.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/12/Reflex-Cricket-Academy-5-1024x522.jpeg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-chandan-new-1024x576.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/11/adv-chandan-new-1024x576.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is National-Institute-of-Cricket.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/11/National-Institute-of-Cricket.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Prs-1024x576.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/11/adv-Prs-1024x576.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is smriti-jupiter-1.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/06/smriti-jupiter-1.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/10/ADV-ASTRO.jpeg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Ab-Cricket-Academy-Rohtash-1.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/11/Ab-Cricket-Academy-Rohtash-1.jpeg)