पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा आयोजित बीसीए सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग के अंतर्गत भागलपुर के खिलाफ बुधवार से शुरू हुए मुकाबले में रेस्ट ऑफ मगध जोन ने अपनी पहली पारी 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। रेस्ट ऑफ मगध जोन की ओर से कुंदन ने शतक जमाये हैं जबकि दीपक और हिमांशु ने अर्धशतक जमाये। कुंदन ने 68 गेंदों में 19 चौका व 4 छक्का की मदद से 111 रन बनाये जबकि दीपक ने 72 और हिमांशु ने 57 रन बनाये।
स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस रेस्ट ऑफ मगध जोन ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। कुंदन और दिशांत मिश्रा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 72 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कुंदन को जतिन का साथ मिला। कुछ-कुछ अंतराल पर रेस्ट ऑफ मगध जोन के विकेट जरूर गिरते रहे पर एक-दो बल्लेबाजों को छोड़ बाकी ने अच्छी पारी खेली और पहली पारी में अपनी टीम का स्कोर 78 ओवर में सभी विकेट खोकर 397 रन बनाये।
रेस्ट ऑफ मगध जोन की ओर से कुंदन ने 111, दीपक ने 72,हिमांशु ने 57, दीशांत ने 33, जतिन ने 10, कृष सहनी ने 20, वीर प्रताप सिंह ने 35, नमन गौरव ने 29 रन बनाये।
भागलपुर की ओर से सचिन कुमार ने 122 रन देकर 3, अभिषेक ने 78 रन देकर 3, सूर्यवंश ने 38 रन देकर 1 विकेट चटकाये।



