पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने संघ विरोधी कार्यों में सम्मिलित होने के पटना के पूर्व क्रिकेटर निखिलेश रंजन, अशोक कुमार और आशीष सिन्हा को शोकॉज नोटिस भेज कर जवाब मांगा। ये तीनों हाल में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव गुट द्वारा लिये जा रहे सेलेक्शन ट्रायल में सेलेक्टर के रूप में शामिल हुए थे।

गौरतलब है कि बीसीए सचिव गुट ने जो सेलेक्शन ट्रायल कराया था उसमें पटना के अशोक कुमार को सेंट्रल जोन की सेलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया था। निखिलेश रंजन नॉर्थ जोन के चेयरमैन थे। इसके अलावा आशीष सिन्हा वेस्ट जोन के चेयरमैन थे। इस सेलेक्शन कमेटी में प्रभात कुमार भी ईस्ट जोन के सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन बनाये गए थे। प्रभात कुमार के बारे कोई नॉटिफिकेशन बिहार क्रिकेट संघ के बेवसाइट पर अभी नहीं डाला गया है। इसके अलावा इस सेलेक्शन में कुछ जिलों के पदाधिकारी भी सीधे तौर पर शामिल हुए थे जिनके बारे में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पास पुख्ता सबूत है पर उनके बारे में कोई जानकारी बेवसाइट पर नहीं डाली गई है। सवाल यह उठता है कि केवल प्लेयरों पर एक्शन क्यों।