Monday, February 23, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : सचिन कुमार सिंह का ऑलराउंड प्रदर्शन

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : सचिन कुमार सिंह का ऑलराउंड प्रदर्शन

गोपालगंज ने पश्चिमी चंपारण को 6 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 फरवरी। गत चैंपियन गोपालगंज की बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी का इस सत्र में धमाकेदार तरीके से शुरुआत हुई। गोपालगंज ने अपने पहले मैच में पश्चिमी चंपारण को 6 विकेट से हराया।

मैच का सार

राजधानी पटना से सटे बिक्रम के याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस गोपालगंज ने जीता और पश्चिमी चंपारण को बैटिंग का न्योता दिया। पश्चिमी चंपारण के बैटर सचिन कुमार सिंह की फिरकी में फंसे और पूरी टीम 19.2 ओवर में 89 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में गोपालगंज ने 13.3 ओवर में चार विकेट पर 91 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

पश्चिम चंपारण की लड़खड़ाती पारी

मैच की शुरुआत से गोपालगंज के गेंदबाज पश्चिमी चंपारण के बल्लेबाजों पर हावी रहे। सलामी बैटरों ओम कुमार सिंह और विश्वजीत शुक्ला को आमोद यादव ने सस्ते में पवेलियन भेजा। इसके बाद कुछ देर के लिए विकेट गिरने पर विराम लगा। आयुष कुमार (12 गेंदों पर 17 रन), कमरान शाह (13 रन) और उज्ज्वल पांडेय (40 गेंदों पर 27 रन) ने विकेट पर संभल कर खेला तब कहीं जाकर पश्चिमी चंपारण का स्कोर 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 89 रन तक पहुंच पाया।

सचिन कुमार सिंह की घातक गेंदबाजी

गोपालगंज की ओर से सचिन कुमार सिंह ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख बदल दिया। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और धारदार गेंदबाजी के सामने पश्चिम चंपारण के बल्लेबाज पूरी तरह असहाय नजर आए। उन्होंने 4.2 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम की रीढ़ तोड़ दी। आमोद यादव ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में केवल 13 रन देकर 2 विकेट लिए। कप्तान उत्कर्ष सिंह ने जिम्मेदारी निभाते हुए 2 विकेट हासिल किए और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।

लक्ष्य का पीछा और संयमित बल्लेबाजी

89 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज की टीम ने शुरुआत में सावधानी बरती। विकास चौधरी ने 12 गेंदों पर 16 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। कप्तान उत्कर्ष सिंह 6 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद सचिन कुमार सिंह और प्रशांत श्रीवास्तव ने पारी को संभाला। सचिन कुमार सिंह ने 21 गेंदों पर 20 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। प्रशांत श्रीवास्तव ने संयम और समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज पार कराई। अंत में आशीष सोनी 6 रन बनाकर नाबाद रहे और गोपालगंज ने 13.3 ओवर में 91 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच

सचिन कुमार सिंह को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने गेंद से 5 विकेट लेकर विपक्षी टीम को धराशायी किया और बल्ले से महत्वपूर्ण 20 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

संक्षिप्त स्कोर

पश्चिम चंपारण : 89 ऑल आउट (19.2 ओवर), उज्ज्वल पांडेय 27, आयुष कुमार 17, कमरान शाह 13, सचिन कुमार सिंह 5/12,आमोद यादव 2/13, उत्कर्ष सिंह 2/30, रिंकल तिवारी 1/33
गोपालगंज : 91/4 (13.3 ओवर), प्रशांत श्रीवास्तव नाबाद 29, सचिन कुमार सिंह 20, विकास चौधरी 16, प्रभात कुमार गुप्ता 2/36, हिमांशु तिवारी 1/19

प्लेयर ऑफ द मैच: सचिन कुमार सिंह

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights