Sunday, February 22, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : दरभंगा के आयुष लोहारुका का शतक

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : दरभंगा के आयुष लोहारुका का शतक

सीतामढ़ी की टीम 87 रन से हारी, मंयक व अनुराग का गेंदबाजी में जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी, 22 फरवरी। आयुष लोहारुका (101 रन) और अल्तमिश (69 रन) की बैटिंग और फिर मंयक (3 विकेट) और अनुराग राय (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत दरभंगा ने बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में जीत के साथ इस सत्र का सफर शुरू किया। दरभंगा ने सीतामढ़ी को 87 रन से हराया।

मैच सार

स्थानीय जानकी स्टेडियम में खेले गए इस टूर्नामेंट के मिथिला जोन के तीसरे मुकाबले में सीतामढ़ी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। दरभंगा ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 297 रन बनाये। जवाब में सीतामढ़ी की टीम 210 रन पर 45.1 ओवर में ऑल आउट हो गई। दरभंगा की ओर से अनुराग ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। उनके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

यह भी पढ़ें : भारत ने जीता Women’s Asia Cup Rising Stars का खिताब

कप्तान आयुष लोहारुका का शतक

दरभंगा की पारी की शुरुआत साधारण रही, लेकिन कप्तान आयुष लोहोरुका ने जिम्मेदारी संभालते हुए 116 गेंदों पर शानदार 101 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

अल्तमिश अली अशरफ ने 69 रन की तेज पारी खेलकर आयुष का साथ दिया। भासवान ने 43 रन और मयंक कुमार ने 26 रन का योगदान दिया। अंत में अनुराग सिंह रॉय ने नाबाद 17 रन जोड़कर टीम को 50 ओवर में 297/7 के मजबूत स्कोर तक पहुँचाया।

सीतामढ़ी की गेंदबाज़ी — प्रियांशु ने किया संघर्ष

सीतामढ़ी की ओर से प्रियांशु कुमार ने 3/56 लेकर सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। मृ्त्युंजय कुमार ने 2/32 और राजेश कुमार झा ने 1/47 लेकर विकेट हासिल किए, लेकिन वे दरभंगा को बड़े स्कोर से रोक नहीं सके।

सीतामढ़ी की अच्छी शुरुआत, फिर पतन

298 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की टीम ने शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई। सलामी बैटर मृत्युंजय कुमार ने 36 रन का योगदान दिया। इसके बाद सूरज यादव ने 78 रन की शानदार पारी खेली और टीम की उम्मीदें जिंदा रखीं।


आदित्य राय ने उनका साथ दिया और 40 रन बनाये। इसके बाद सीतामढ़ी की पारी लड़खड़ा गई और निचले क्रम ने पूरी तरह निराश किया। सलामी बैटर चंदन पासवान ने 18 रन का योगदान दिया। टीम 45.1 ओवर में 210 रन पर ऑल आउट हो गई।

दरभंगा के गेंदबाज़ों का अनुशासित प्रदर्शन

दरभंगा की ओर से अनुराग सिंह रॉय ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3/36 लिए और मध्यक्रम को तोड़ दिया। मयंक कुमार ने 3/42 लेकर अहम विकेट झटके, जबकि मनीष कुमार ने 2/42 और भासवान ने 1/0 लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें : बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : वैशाली के आदित्य आनंद की सेंचुरी

उपस्थिति

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन तथा सुनील कुमार सिंह, बीसीए एडमिन नीरज सिंह राठौर, ऑब्जर्वर कुमार मृदुल तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभिषेक उपस्थित थे। सोमवार यानी 23 फरवरी को को शिवहर व दरभंगा के बीच मुकाबला खेला जाएगा ।

संक्षिप्त स्कोर

दरभंगा : 297/7 (50 ओवर), आयुष आनंद 101, अल्तमिश अशरफ 69, भासवान 43, प्रियांशु कुमार 3/56, मृत्युंजय कुमार 2/32,वैभव मिश्रा 1/39, राजेश कुमार झा 1/47

यह भी पढ़ें : बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय के सुधांशु व सुमित का कहर

सीतामढ़ी : 210 ऑल आउट (45.1 ओवर), सूरज यादव 78, आदित्य राय 40, मृत्युंजय 36, चंदन 18, अनुराग सिंह रॉय 3/36, मयंक कुमार 3/42, मनीष कुमार 2/42, भासवान 1/0

परिणाम: दरभंगा 87 रन से विजयी

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights