Saturday, February 21, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : विशाल पर भारी पड़े आयुष

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : विशाल पर भारी पड़े आयुष

लखीसराय ने जमुई को 6 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 21 फरवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के अंगिका जोन के मुकाबले में जमुई के विशाल (124 रन) पर लखीसराय के आयुष रंजन (157 रन) भारी पड़े और मुकाबले में लखीसराय ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

स्थानीय सैंडिस कंपाउंड में खेले गए मुकाबले में टॉस लखीसराय ने जीता और जमुई को बैटिंग का न्योता दिया। जमुई ने पहले बैटिंग करते हुए 48.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 311 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लखीसराय ने 45.5 ओवर में चार विकेट पर 312 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के आयुष रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

विशाल कुमार का शतक, जमुई ने बनाया 311 रन

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जमुई ने मजबूत शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज़ विशाल कुमार ने 108 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने पारी को मजबूती देते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।

मोहम्मद आसिफ इकबाल ने 37 रन बनाकर अच्छा साथ दिया, जबकि मोहम्मद तौफीक (20) और सुयश कुमार (18) ने उपयोगी योगदान दिया। हालांकि मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन अतिरिक्त रन (40) के सहारे टीम 311 रन तक पहुंचने में सफल रही।

लखीसराय गेंदबाज़ों की सामूहिक मेहनत

लखीसराय के गेंदबाज़ों ने शुरुआत में दबाव झेला, लेकिन बाद में वापसी की। अभिषेक कुमार ने 45 रन देकर दो, शशि रंजन कुमार ने 47 रन देकर 2, अमन गोस्वामी ने 47 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा: आयुष रंजन का मैच जिताऊ शतक

312 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। आयुष रंजन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 119 गेंदों पर 157 रन ठोक डाले। उनकी पारी में 25 चौके शामिल रहे और उन्होंने पूरे मैच में रन गति को नियंत्रित रखा।

शशि रंजन कुमार ने 20 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान रवि कुमार ने 41 रन का योगदान दिया। मध्यक्रम में अमित सत्यम ने नाबाद 46 रन बनाकर जीत सुनिश्चित की।

जमुई गेंदबाज़ों का संघर्ष

जमुई की ओर से शिव सिन्हा ने 2 विकेट लिए, जबकि कमलेश कुमार सिंह और अमन कुमार सिंह को 1-1 सफलता मिली। हालांकि गेंदबाज़ों ने कोशिश की, लेकिन बड़े लक्ष्य के सामने वे दबाव में दिखे और रन रोकने में सफल नहीं हो सके।

संक्षिप्त स्कोर

जमुई-311 ऑल आउट (48.2 ओवर), विशाल कुमार 124, मोहम्मद आसिफ इकबाल 37, मोहम्मद तौफीक 20, सुयश कुमार 18, शैलेश कुमार सिंह नाबाद 20, अमन कुमार सिंह 12, सचिन कुमार भारद्वाज 13, अभिषेक कुमार 2/45, शशि रंजन कुमार 2/47, अमन गोस्वामी 2/48, उज्ज्वल पांडे 2/58, प्रणय कुमार 1/40, अनुकूल सिंह 1/66

लखीसराय-312/4 (45.5 ओवर), आयुष रंजन 157, अमित सत्यम नाबाद 46, रवि कुमार 41, रवि सिंह 24, शशि रंजन कुमार 20, शिव सिन्हा 2/73, कमलेश कुमार सिंह 1/59, अमन कुमार सिंह 1/61

इन्हें भी पढ़ें : 

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : पूर्वी चंपारण के यूसुफ का शतक
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : जीत की राह पर लौटा मुजफ्फरपुर
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : कुमार श्रेय का दोहरा शतक
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में औरंगाबाद जीता

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights