Saturday, April 19, 2025
Home बिहारक्रिकेट BCA Senior Men’s Cricket Tournament : कैमूर के शशांक व अनुभव का शतकीय प्रहार

BCA Senior Men’s Cricket Tournament : कैमूर के शशांक व अनुभव का शतकीय प्रहार

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ, 26 अप्रैल। बिहार क्रिकेट संघ के बैनर तले कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में आयोजित बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल सी के छठे मुकाबले में कैमूर ने रोहतास को 6 विकेट से पराजित किया।

स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कैमूर ने टॉस जीता और रोहतास को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतास की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 302 रन का विशाल स्कोर बनाया।

रोहतास की ओर से सुदर्शन कुमार ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 88 गेंद में 89 रन, समरजीत ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंद में 74 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा तरुण सिंह ने 46 गेंद में 35 रन, हिमांशु नागर ने 27 गेंद में 31 रन, सौरव प्रताप ने 34 गेंद में 21 रन और सिद्धार्थ गौतम ने 17 व सुशील चतुर्वेदी ने 11 रन बनाये।

कैमूर की ओर से निशांत सिंह ने 40 रन पर 3 विकेट, प्रियम चौबे ने 30 रन पर 2 विकेट, धनेश चौहान ने 64 पर 2 और दानिश खान ने 32 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

कैमूर की टीम 302 रन का पीछा करते हुए 49.1 ओवर में 303 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। शशांक उपाध्याय ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 101 गेंदो में  121 रन बनाये। वहीं मध्य क्रम में अनुभव सिंह ने भी बेहतरीन शतक जड़ते हुए 96 गेंद में नाबाद 100 रन बनाये। इन दोनों के अलावा गुपिल राय ने 31 गेंदो पर 40 रन, अभिषेक सिंह ने 21 गेंद में नाबाद 15 रन और संजीत कुमार ने 23 गेंद में 14 रन की पारी खेली।

रोहतास की ओर से मो.परवेज ने 66 रन खर्च करके 2 विकेट, सुदर्शन ने 23 रन पर 1 और सागर तिवारी ने 43 रन पर 1 विकेट  प्राप्त किये।


प्लेयर ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी शशांक उपाध्याय (121 रन) को लिए संघ के कोषाध्यक्ष कमलाकर तिवारी ‘मुरली’ ने प्रदान किया जिसे शशांक उपाध्याय ने अपने जूनियर साथी खिलाड़ी अनुभव सिंह को प्रदान कर दिया।


मैच में अंपायरिंग जमुई के अमित कुमार और मधुबनी के अमरेंद्र पांडेय ने किया और स्कोरिंग  सौरव कुमार और विशाल कुमार ने किया। शनिवार को रोहतास का मुकाबला भोजपुर से होगा।

संक्षिप्त स्कोर

रोहतास : 50 ओवर में 8 विकेट पर 302 रन, समरजीत 74, धनंजय पांडेय 17, सौरभ प्रताप सिंह 21, तरुण कुमार सिंह 35, सुदर्शन कुमार 89, हिमांशु नागर 31, सुशील चतुर्वेदी नाबाद 11, अतिरिक्त 16, प्रियम चौबे 2/30, निशांत सिंह 3/40, धनेश चौहान 2/65, दीवान दानिश खान 1/32

कैमूर : 49.1 ओवर में 4 विकेट पर 303 रन, शशांक उपाध्याय 121, गुपिल राय 40, अनुभव सिंह नाबाद 100, संजीत कुमार 14, अभिषेक कुमार सिंह नाबाद 15, सागर तिवारी 1/43, सुदर्शन कुमार 1/23, मो परवेज आलम 2/66

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights