Saturday, March 14, 2026
Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : मुजफ्फरपुर की सीतामढ़ी पर रोमांचक जीत

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : मुजफ्फरपुर की सीतामढ़ी पर रोमांचक जीत

छह रन से जीती मुजफ्फरपुर की टीम

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी, 14 मार्च। स्थानीय जानकी स्टेडियम में चल रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी मिथिला जोन के रोमांचक लीग मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने मेजबान सीतामढ़ी को 6 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। विजेता टीम के सौरभ सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच का सार

टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए मुजफ्फरपुर ने 30.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 174 रन बनाये। जवाब में सीतामढ़ी की टीम 32.5 ओवर में 168 रन पर ऑल आउट हो गई।

मुजफ्फरपुर की बैटिंग

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी सीतामढ़ी की टीम ने मुजफ्फरपुर को 30.2 ओवर में 174 रन पर समेट दिया। मुजफ्फरपुर की ओर से अंकित सिंह ने 59 गेंदों में 56 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं कुशदेव प्रसाद सिंह ने 43 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के लगाए। विकेटकीपर सोनू कुमार ने 21 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में टीम को 27 रन मिले।

सीतामढ़ी की ओर से गेंदबाजी में वैभव मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट लिए। आलोक कुमार सिंह ने 5.2 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि प्रियांशु कुमार ने 2 विकेट हासिल किए।

सीतामढ़ी की बैटिंग

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की टीम 32.5 ओवर में 168 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए सुंदरम कुमार ने 40 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। कप्तान मुकुल रंजन ने 18 गेंदों में 27 रन बनाए और आलोक कुमार सिंह ने 12 गेंदों पर 21 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

मुजफ्फरपुर की ओर से सौरव सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.5 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा आदित्य कुमार और कुशदेव प्रसाद सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए।

संक्षिप्त स्कोर

मुजफ्फरपुर : 174 ऑल आउट (30.2 ओवर), अंकित सिंह 56, कुशदेव प्रसाद सिंह 48, सोनू कुमार 21, आकाश ओझा 11, वैभव मिश्रा 4/36, आलोक कुमार सिंह 3/24, प्रियांशु कुमार 2/29, मुकुल रंजन 1/20

सीतामढ़ी : 168 ऑल आउट (32.5 ओवर), सुंदरम कुमार 51, मुकुल रंजन 27, शिवानंद 17, मोहम्मद नूरैन 17, वैभव मिश्रा 12, आलोक सिंह 21, सौरव सिंह 5/30, आदित्य कुमार 2/23, कुशदेव प्रसाद सिंह 2/8, आकाश ओझा 1/33

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights