Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का शेड्यूल जारी

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का शेड्यूल जारी

मुकाबला 10 मार्च से, फाइनल 31 मार्च को

by Khel Dhaba
0 comment
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने 2025-26 सत्र के लिए बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य के विभिन्न जोनों की टीमें 10 मार्च से लीग चरण में आमने-सामने होंगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा। वेस्टर्न जोन का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है जिसकी घोषणा भी जल्द की जायेगी।

जोनवार लीग मुकाबले 10 मार्च से

मिथिला जोन के मुकाबले 10 से 21 मार्च तक सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। शाहाबाद जोन के मैच पटना के सदीसोपुर मैदान में होंगे। अंगिका जोन के मुकाबले भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित होंगे। सेंट्रल जोन के मैच बेगूसराय में खेले जाएंगे। सीमांचल जोन के मुकाबले पूर्णिया के विद्या विहार मैदान में होंगे। मगध जोन के मैच नालंदा (पावापुरी) में निर्धारित हैं। पाटलिपुत्र जोन के मुकाबले विक्रम स्थित याशवन स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेले जाएंगे।

नॉकआउट चरण 23 मार्च से

लीग चरण के बाद नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे।
पहला क्वार्टरफाइनल – 23 मार्च
दूसरा क्वार्टरफाइनल – 24 मार्च
तीसरा क्वार्टरफाइनल – 26 मार्च
चौथा क्वार्टरफाइनल – 27 मार्च

सेमीफाइनल मुकाबले 29 और 30 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच 31 मार्च 2026 को आयोजित होगा।

युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच

इस टूर्नामेंट को राज्य के उभरते क्रिकेटरों के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।

मिथिला जोन (स्थान: जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी)

10 मार्च – मुजफ्फरपुर बनाम शिवहर
11 मार्च – मुजफ्फरपुर बनाम मधुबनी
12 मार्च – शिवहर बनाम मधुबनी
14 मार्च – सीतामढ़ी बनाम मुजफ्फरपुर
15 मार्च – मधुबनी बनाम सीतामढ़ी
16 मार्च – मधुबनी बनाम दरभंगा
18 मार्च – दरभंगा बनाम सीतामढ़ी
19 मार्च – शिवहर बनाम सीतामढ़ी
20 मार्च – शिवहर बनाम दरभंगा
21 मार्च – दरभंगा बनाम मुजफ्फरपुर

शाहाबाद जोन (स्थान: सदीसोपुर, पटना)

10 मार्च – औरंगाबाद बनाम कैमूर
11 मार्च – औरंगाबाद बनाम बक्सर
12 मार्च – बक्सर बनाम कैमूर
14 मार्च – बक्सर बनाम रोहतास
15 मार्च – रोहतास बनाम भोजपुर
16 मार्च – बक्सर बनाम भोजपुर
18 मार्च – भोजपुर बनाम कैमूर
19 मार्च – रोहतास बनाम कैमूर
20 मार्च – औरंगाबाद बनाम रोहतास
21 मार्च – औरंगाबाद बनाम भोजपुर

अंगिका जोन (स्थान: सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर)

10 मार्च – जमुई बनाम लखीसराय
11 मार्च – जमुई बनाम मुंगेर
12 मार्च – मुंगेर बनाम लखीसराय
14 मार्च – मुंगेर बनाम बांका
15 मार्च – जमुई बनाम बांका
16 मार्च – जमुई बनाम भागलपुर
18 मार्च – भागलपुर बनाम लखीसराय
19 मार्च – भागलपुर बनाम बांका
20 मार्च – लखीसराय बनाम बांका
21 मार्च – मुंगेर बनाम भागलपुर

सेंट्रल जोन (स्थान: बेगूसराय)

10 मार्च – सुपौल बनाम सहरसा
11 मार्च – सुपौल बनाम समस्तीपुर
12 मार्च – खगड़िया बनाम समस्तीपुर
14 मार्च – सुपौल बनाम खगड़िया
15 मार्च – सुपौल बनाम बेगूसराय
16 मार्च – सहरसा बनाम बेगूसराय
18 मार्च – बेगूसराय बनाम समस्तीपुर
19 मार्च – सहरसा बनाम समस्तीपुर
20 मार्च – खगड़िया बनाम सहरसा
21 मार्च – बेगूसराय बनाम खगड़िया

सीमांचल जोन (स्थान: विद्या विहार, पूर्णिया)

10 मार्च – किशनगंज बनाम मधेपुरा
11 मार्च – अररिया बनाम मधेपुरा
12 मार्च – पूर्णिया बनाम अररिया
14 मार्च – किशनगंज बनाम अररिया
15 मार्च – किशनगंज बनाम पूर्णिया
16 मार्च – मधेपुरा बनाम कटिहार
18 मार्च – अररिया बनाम कटिहार
19 मार्च – पूर्णिया बनाम मधेपुरा
20 मार्च – किशनगंज बनाम कटिहार
21 मार्च – पूर्णिया बनाम कटिहार

मगध जोन (स्थान: पावापुरी, नालंदा)

10 मार्च – नवादा बनाम शेखपुरा
11 मार्च – नालंदा बनाम नवादा
12 मार्च – शेखपुरा बनाम गया
13 मार्च – नालंदा बनाम शेखपुरा
14 मार्च – नवादा बनाम गया
15 मार्च – नालंदा बनाम गया

पाटलिपुत्र जोन (स्थान: याशवन स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम)

10 मार्च – जहानाबाद बनाम पटना
11 मार्च – जहानाबाद बनाम अरवल
12 मार्च – वैशाली बनाम अरवल
13 मार्च – जहानाबाद बनाम वैशाली
14 मार्च – पटना बनाम अरवल
15 मार्च – पटना बनाम वैशाली

इन्हें भी पढ़ें 

वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में हारा बिहार
BCA मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण का शेड्यूल जारी
पटना में 11 मार्च से सजेगा बिहार वीमेंस कबड्डी लीग का महाकुंभ

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights