Sunday, March 15, 2026
Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : शाहाबाद जोन में भोजपुर की रोमांचक जीत

BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : शाहाबाद जोन में भोजपुर की रोमांचक जीत

अंतिम गेंद तक गया मुकाबला, रोहतास 1 विकेट से हारा

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ, 27 मार्च। बिहार क्रिकेट संघ के बैनर तले कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में चल रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के शाहाबाद जोन के मुकाबले में भोजपुर ने रोहतास को अंतिम गेंद पर एक विकेट से हराया।

 

रोहतास के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतास ने निर्धारित 50 ओवर के मैच में 48.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 227 रन बनाया। रोहतास की ओर से समरजीत सिंह  ने 44 रन, दीपक कुमार ने 43 रन, अंशु भारद्वाज ने 27 रन, नवीन राज ने 25, वरुण कुमार 18, तरुण सिंह 13 और अंकित राज ने 12 रन बनाए।

 

भोजपुर की ओर से परमजीत सिंह व शिवम सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट प्राप्त किये और राहुल कुमार, शिवम सिंह, हिमांशु और गुलशन कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

 

रोहतास के 227 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर की टीम मैच की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर और 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भोजपुर की जीत में सारे बल्लेबाजो ने थोड़ा -थोडा़ योगदान दिया जिसमें परमजीत सिंह ने 38 रन,चंदन राज व हिमांशु सिंह ने 33-33 रन शिवम राज ने 29 रन,गुलशन 22 रन, राहुल सिंह 20 रन, रिषभ ने 19 रन और अमर ने 12 रन का योगदान अपनी टीम को दिया।

 

रोहतास की ओर से सिद्धार्थ भारद्वाज ने 3 विकेट,अंशु व तरुण ने  2-2 विकेट और प्रथम ने 1 विकेट हासिल किया। परमजीत सिंह को शानदार आलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी संघ के संयोजक संजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रदान किया। इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के आशुतोष कुमार और मधुबनी के अमरेन्द्र पांडेय थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे। शुक्रवार का मुकाबला मेजबान कैमूर डीसीए और रोहतास डीसीए के बीच खेला जाएगा।

 

रोहतास : 48.4 ओवर में 227 रन पर ऑल आउट, समरजीत कुमार 44, सिद्धार्थ गौतम 11, तरुण कुमार सिंह 13, दीपक पांडेय 43,वरुण कुमार 18,नवीन राज 25,अंकित 12,अंशु भारद्वाज 27, अतिरिक्त 21, राहुल 1/37, परमजीत सिंह 3/64, गुलशन कुमार 1/36, शिवम सिंह 3/38, शिवम सिंह 1/35, हिमांशु सिंह 1/16

भोजपुर : 50 ओवर में नौ विकेट पर 230 रन, चंदन कुमार 33, हिमांशु सिंह 33,शिवम राज 29, अमन कुमार 13, रिषभ पांडेय 19,परमजीत सिंह 38, गुलशन कुमार 22,राहुल कुमार 20, अंशु 2/53, सिद्धार्थ भारद्वाज 3/41, प्रथम 1/49, तरुण सिंह 2/39,

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights