Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए ने रणजी ट्रॉफी के सलेक्शन ट्रायल के लिए जारी की यह सूचना

बीसीए ने रणजी ट्रॉफी के सलेक्शन ट्रायल के लिए जारी की यह सूचना

by Khel Dhaba
0 comment
BCA

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार टीम की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीसीए की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार रणजी ट्रॉफी के टीम चयन हेतु 24 नवंबर को ट्रायल आयोजित किया गया है।

ट्रायल के बारे में जानकारी है इस प्रकार है
ट्रायल स्थान : मोइनुल-हक स्टेडियम, पटना
समय : प्रातः 9:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक

सभी खिलाड़ियों को जिला संघ के द्वारा किए गए अनुशंसा के आधार पर ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। सभी जिला संघों से विगत हेमन ट्रॉफी के परफॉर्मर प्लेयर सहित कुल तीन खिलाड़ियों को अनुशंसित कर भेजेंगे।

बीसीए ने सभी जिला संघ को कहा है कि खिलाड़ियों और उनके पिता के नाम तथा जन्म तिथि को Capital Letters में लिख कर अनुशंसित करने की कृपा करेंगे।

ट्रायल में सभी खिलाड़ी कंप्यूटर कृत जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अंतिम तीन वर्ष के विद्यालय का अंक पत्र, विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र/ Bonafide Certificate, PAN CARD & Cancel Cheque के साथ भाग लेंगे।

विजय हज़ारे 2022-23 के कैंप से रणजी ट्रॉफी कैंप के लिए अनुशंसित खिलाड़ी, सैयद मुश्ताक़ अली T-20, विजय हज़ारे 2022-23 टीम के सभी खिलाड़ी और विगत वर्ष के सभी खिलाड़ी जो रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के टीम में थे वे सीधा 26 नवंबर को कैंप में रिपोर्ट करेंगे।

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अतुल कुमार से मोबाइल नंबर: 8789807983 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights