Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट 22 प्लेयरों को स्पष्टीकरण के लिए बीसीए ने किया तलब

22 प्लेयरों को स्पष्टीकरण के लिए बीसीए ने किया तलब

15 दिसंबर को खिलाड़ियों को जाना होगा संघ के कार्यालय

by Khel Dhaba
0 comment
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

पटना, 14 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा कराई गई दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के दौरान कुछ खिलाड़ियों के कागजात संदिग्ध पाए जाने के बाद बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) ने सख्त कदम उठाया है। इस क्रम में विभिन्न आयु वर्ग के कुल 22 खिलाड़ियों को स्पष्टीकरण के लिए बिहार क्रिकेट संघ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

बीसीए द्वारा अपनी वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार तलब किए गए खिलाड़ियों में बालक अंडर-16 वर्ग के 18 खिलाड़ी, पुरुष अंडर-19 वर्ग के 2 खिलाड़ी तथा महिला अंडर-19 वर्ग की 2 खिलाड़ी शामिल हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि सभी खिलाड़ियों को अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ 15 दिसंबर को कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

संघ के निर्देशानुसार, सभी खिलाड़ियों को अपने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्कूल प्रमाण पत्र सहित सभी मूल दस्तावेज़ साथ लाने होंगे, ताकि बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जांच और स्पष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा सके। बिहार क्रिकेट संघ के अनुसार यह सत्यापन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और इसका उद्देश्य आयु एवं पात्रता संबंधी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है। सभी सूचीबद्ध खिलाड़ियों हर हाल में निर्धारित तिथि को संघ कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। निर्धारित तिथि तक उपस्थित नहीं होने की स्थिति में बीसीसीआई के नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

स्पष्टीकरण के लिए बुलाए गए खिलाड़ी

बालक अंडर-16: तपिश कुमार, मनीष कुमार, तेजप्रताप सिंह, यश राज, अभिनव सिन्हा, आदित्य कुमार, देव राज, हरिओम शर्मा, आयान सिन्हा, अंशु कुमार, अमन कुमार, विराज कुमार, लक्ष्य प्रकाश, शाश्वत राज, सौरव कुमार, सैयद ग़्यासुद्दीन, रुद्र कुमार, रानू कुमार
पुरुष अंडर-19: जयंत गौतम, अनिकेत गौतम। महिला अंडर-19: रिया सिंह, प्रिया

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights