Tuesday, February 24, 2026
Home Slider बीसीए ने ईशान किशन के जन्मदिन पर दी बधाई

बीसीए ने ईशान किशन के जन्मदिन पर दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने बिहार के लाल और भारतीय अंडर-19 विश्व कप के पूर्व कप्तान व उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के 22वें जन्मदिवस पर बीसीए के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी जी सहित बीसीए के सभी पदाधिकारियों और सपोर्टिंग स्टाफों ने जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं और बधाई दी।

बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने इशान किशन को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभा के धनी इस उदयीमान खिलाड़ी पर आज पूरे देश की नजरें टिकी हुई है। जो पूरे बिहारवासियों के लिए बेहद गर्व की बात है और आने वाले दिनों में यह उदयीमान खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करते हुए निश्चित रूप से बिहार और देश का गौरव बढ़ाने का काम करेंगे। मैं ईशान किशन के इस 22वां जन्मदिवस पर ईश्वर से इनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करता हूं।

70-80 दशक में बिहार के जाने-माने भूतपूर्व रणजी क्रिकेटर, बिहार क्रिकेट संघ के मजबूत कड़ी बीसीए सुपरवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा ने ईशान किशन को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मेरा आशीर्वाद और शुभकामनाएं इसके साथ है। क्योंकि मैंने बचपन से ही इस खिलाड़ी को करीब से देखा है और इसके अंदर छुपी हुई प्रतिभा की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम होगा।

जब मैंने इसको बचपन में ही देखा था तो हमने यह महसूस किया था कि आगे चलकर यह खिलाड़ी निश्चित रूप से देश का प्रतिनिधित्व कर भारतीय टीम का एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में अपना नाम को स्थापित करेगा।
भारतीय अंडर-19 विश्व कप का कप्तान रहे इस उदयीमान खिलाड़ी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं और ईश्वर से यह कामना करता हूं कि इसे आप असीम शक्ति प्रदान करें। ताकि यह खिलाड़ी अपने प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन कर मुख्य भारतीय टीम में जल्द से जल्द शामिल हो सके।

वहीं बीसीए के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, संयुक्त सचिव सह कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह और जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से ईशान किशन के शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी ईश्वर से ईशान किशन की लंबी उम्र की दुआ करते हैं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि ईशान किशन जल्दी ही मुख्य भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। यही इस जन्मदिन पर उनको उपहार स्वरूप आशीर्वाद देता हूं।

इस अवसर पर इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के चेयरमैन आनंद कुमार, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संजय सिंह, धर्मवीर पटवर्धन, ओमप्रकाश तिवारी, सोना सिंह सहित बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए। ईशान किशन के 22वें ” अवतरण दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights