पटना, 27 अप्रैल। शशीम राठौर (56 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन व पीयूष कुमार सिंह (112 रन) के शतक की बदौलत पटना ने बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट जहानाबाद को 127 रन के भारी अंतर से पराजित किया। इस जीत के साथ पटना की टीम जोन ए का ग्रुप चैंपियन भी बनी।
स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जहानाबाद ने जीता और पटना को बैटिंग का न्योता दिया। पटना ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 45 ओवर में 9 विकेट पर 297 रन बनाये। पटना की ओर से पीयूष कुमार सिंह ने 113 गेंद में 8 चौका व 3 छक्का की मदद से 112, शशीम राठौर ने 47 गेंद में 6 चौका व 2 छक्का की मदद से 56, आकाश राज ने 35 गेंद में 6 चौका की मदद से 42 रन बनाये। इसके अलावा अनिमेष कुमार ने 13, पीयूष कुमार सिंह ने 112,बाबुल कुमार ने 21, विवेक कुमार ने नाबाद 14 रन बनाये।

जहानाबाद की ओर से शशि शेखर ने 54 रन देकर 3, शिव राज ने 43 रन देकर 2,गौतम भागवत 43 रन देकर 2, राजू यादव ने 47 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में जहानाबाद की टीम 37.2 ओवर में 170 रन पर ऑल आउट हो गई। संतोष कुमार ने 61 गेंद में 7 चौका व 2 छक्का की मदद से 64, हिमांशु शर्मा ने 34 रन बनाये। इसके अलावा कुमार श्रेय ने 21, दीपू शर्मा ने 12,सूरज राठौर ने 10 रन बनाये।

पटना की ओर से शशीम राठौर ने 33 रन देकर 3, अपूर्वा आनंद ने 38 रन देकर 3,सूरज कुमार कश्यप ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाये। विवेक कुमार ने 13 रन देकर 1 और राहुल राठौर ने 12 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
पटना : 45 ओवर में 9 विकेट पर 297 रन, अनिमेष कुमार 13, शशीम राठौर 56, पीयूष कुमार सिंह 112, बाबुल कुमार 21, आकाश राज 42, विवेक कुमार 14, अतिरिक्त 16, शशि शेखर 3/54, शिव राज 2/43, गौतम भागवत 2/43, राजू यादव 2/47
जहानाबाद : 37.2 ओवर में 170 रन, संतोष कुमार 64,कुमार श्रेय 21,दीपू शर्मा 12, सूरज राठौर 10, हिमांशु शर्मा 34,विवेक कुमार 1/13,शशीम राठौर 3/33, सूरज कुमार कश्यप 2/27, राहुल राठौर 1/12, अपूर्वा आनंद 3/38