Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट इंटर स्कूल क्रिकेट में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी क्वार्टरफाइनल में

इंटर स्कूल क्रिकेट में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के बेऊर के खेल मैदान में चल रहे इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने एलसीए को 6 विकेट से पराजित किया।

टॉस एल सी ए ने जीता तथा पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। एलसीए ने 27 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 94 रन ही बनाए। अजीत ने 21 रन, सानिध्य ने 14 रन, लक्ष्य ने 13 रन तथा नित्यम ने 11 रन बनाए। हिमांशु राज ने 6 ओवर में 8 रन देकर 4,रोहित ने 2 तथा राजवीर,प्रियांशु और अनिकेत तीनों ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की टीम ने लक्ष्य को मात्र 21 ओवरों में ही प्राप्त कर लिया। सूरज ने नाबाद 24, रोहित ने नाबाद 21 तथा आयुष पटेल ने 15 रन बनाए। अनिरुद्ध राज ने 2 जबकि कृष्णा सिंह और रोहन राणा ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। हिमांशु राज को उनके शानदार खेल के लिए टूर्नामेंट के फाउंडर विक्की सिन्हा ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights