पटना। परमेश्वर राय फाउंडेशन को 3 विकेट से हरा कर बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने शैलेंद्र कुमार मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी के हिमांशु (नाबाद 17 रन, 1 विकेट) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर आशुतोष सिन्हा ने प्रदान किया।
राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में वीटेक कंप्यूटर एजुकेशन के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में परमेश्वर राय फाउंडेशन ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। परमेश्वर राय फाउंडेशन ने पहले खेलते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन बनाये। जवाब में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने 24 ओवर में सात विकेट पर 128 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
संक्षिप्त स्कोर
परमेश्वर राय फाउंडेशन : 25 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन रितिक 40 रन (पांच चौका, 1 छक्का), शुभम 16 रन (एक चौका, 1 छक्का), अमन 15 रन (दो चौका), अतिरिक्त 19 रन, अनिकेत 2/18, राज किशोर 1/23, अंकित 1/20, हिमांशु 1/13, सुशील 2/22, रन आउट-1
बीपीसीए : 24 ओवर में सात विकेट पर 128 रन यश प्रताप 35 रन (चार चौका, 2 छक्का), शिवम 27 रन (3 चौका), हिमांशु नाबाद 17 रन, अतिरिक्त 18 रन, रिषभ 2/10,कार्तिक 2/22, सन्नी सम्राट 1/33,धीरज 1/30, राजवीर 1/15
मैन ऑफ द मैच : हिमांशु
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/01/adv-pankaj-Kambali.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/10/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/02/adv-Masaurahi.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/03/Adv-alpha.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/02/dms-Cricket-Academy.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/ruban.jpg)