Monday, March 2, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY में बांका ने जमुई को 6 विकेट से हराया

BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY में बांका ने जमुई को 6 विकेट से हराया

बांका के हिमांशु सिंह प्लेयर ऑफ द मैच, पुनीत की बेहतरीन बैटिंग

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 2 मार्च। बांका ने जीत के साथ बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट आगाज किया। स्थानीय सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले गए अंगिका जोन के पहले मुकाबले में बांका ने जमुई को 6 विकेट से हराया।

 

50-50 ओवर के इस मुकाबले में टॉस जमुई ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। बांका की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे जमुई की टीम 32.3 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई। सचिन कुमार भारद्वाज ने 47 गेंद में 3 चौका की मदद से 21 रन की पारी खेली।

 

बांका की ओर से हिमांशु सिंह, नवनीत सरसवत ने 3-3 जबकि मोहम्मद राशिद रजा ने 2 विकेट चटकाये।

 

जवाब में बांका ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 111 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। बांका की ओर से पुनीत यादव ने 36 गेंद में 5 चौका व 2 छक्का की मदद से 43, विनीत चौधरी ने 21,विराज मंडल ने नाबाद 16 और अलख राज ने नाबाद 15 रन की पारी खेली।

 

जमुई की ओर से कमलेश कुमार सिंह, बादल कुमार, शिव सिन्हा और मयंक मेहता ने 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के हिमांशु सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

जमुई : 32.3 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट सचिन भारद्वाज 21,प्रिंस सिंह 19, कुमार राहुल 19, अतिरिक्त 22, राघवेंद्र प्रताप सिंह 1/18, नवनीत सरसवत 3/21,मोहम्मद राशिद रजा 2/29, हिमांशु सिंह 3/17

बांका : 18.5 ओवर में चार विकेट पर 111 रन, पुनीत यादव 43,विनीत चौधरी 21,विराज मंडल नाबाद 16,अलख राज नाबाद 15,कमलेश कुमार सिंह 1/30, बादल कुमार 1/18, शिव सिन्हा 1/12,मयंक मेहता 1/22

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights